‘अत्यधिक सावधानी’ के चलते अतिरिक्त सुरक्षा जांच के अस्थाई उपाय किए गए, सिर्फ भारत आने वालों की हो रही एक्स्ट्रा जांच

कनाडा
कनाडा से भारत आ रहे यात्रियों को पहले से ज्यादा जांच का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में कनाडा सरकार ने इस संबंध में बयान जारी किया था। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि सुरक्षा उपायों को बढ़ाए जाने की वजह क्या है। इससे पहले ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने भी कनाडा सरका से एयर इंडिया की उड़ानों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा के लिए कहा है। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने उड़ानों को लेकर धमकी दी थी।

कनाडा की ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिता आनंद की तरफ से इस संबंध में बयान जारी किया गया है। उन्होंने जानकारी दी है कि 'अत्यधिक सावधानी' के चलते अतिरिक्त सुरक्षा जांच के अस्थाई उपाय किए गए हैं। एयर कनाडा की तरफ से भी भारत जा रहे यात्रियों को नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है, 'ट्रांसपोर्ट कनाडा की तरफ भारत जा रहे सभी यात्रियों के लिए बढ़ाए गए सुरक्षा उपायों के चलते सिक्युरिटी वेट टाइम ज्यादा हो सकता है।' आगे कहा गया, 'आपकी यात्रा में किसी भी व्यवधान से बचने के लिए हम आपको फ्लाइट के उड़ान भरने से 4 घंटे पहले आने की सलाह देते हैं…।'

एयर कनाडा के प्रवक्ता ने भी सोमवार को इस फैसले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, 'ट्रांसपोर्ट कनाडा ने भारत आने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त जरूरतों की बात कही है और अन्य कैरियर्स की तरह एयर कनाडा इनका पालन कर रहा है।' हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में कुछ यात्रियों ने बताया है कि अतिरिक्त जांच के आदेश लागू कर दिए गए हैं, जिसमें भारत आने वालों की दूसरी बार स्क्रीनिंग शामिल है।

अलगाववादी समूह SFJ यानी सिख फॉर जस्टिस ने अक्टूबर में धमकी दी थी, जिसमें 1 नवंबर से 19 नवंबर के बीच एयर इंडिया की फ्लाइट्स को निशाना बनाने की बात कही गई थी। इससे पहले 2023 में भी पन्नू ने सिखों को 19 नवंबर के बाद एयर इंडिया के विमान में यात्रा नहीं करने की हिदायत दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने बाद में साफ किया था कि वह धमकी नहीं थी, बल्कि बहिष्कार की बात कर रहा था।

admin

Related Posts

8वें वेतन आयोग का गणित समझें: सरकारी सैलरी में बढ़ोतरी कितनी, क्या निजी क्षेत्र में भी पड़ेगा असर?

नई दिल्ली  दिल्ली की सर्दी में चाय की चुस्कियों के साथ ऑफिस जाने वाले लाखों कर्मचारी आजकल एक ही बात पर चर्चा कर रहे हैं- 8वां केंद्रीय वेतन आयोग क्या…

2027 में नौकरी संकट! AI विशेषज्ञों ने बताया कौन-कौन सी जॉब्स रहेंगी सुरक्षित

नई दिल्ली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में एक प्रमुख विशेषज्ञ ने ऐसी चेतावनी दी है जिसने दुनिया भर में हड़कंप मचा दिया है. लैटवियन मूल के कंप्यूटर साइंटिस्ट और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा