हिमाचल में पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 16 गंभीर घायल IGMC शिमला रेफर

कुमारसैन

नारकंडा के पास शनिवार रात एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गई। ट्रैवलर में 32 लोग सवार थे। हादसे में 29 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 16 को आईजीएमसी रेफर कर दिया है। अन्य का उपचार कुमारसैन अस्पताल में चल रहा है। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। ट्रैवलर में सवार लोग रिकांगपिओ से नेपाल जा रहे थे। कुमारसैन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रैवलर चालक राजकुमार मामला दर्ज किया गया। बीएमओ कुमारसेन अंकुश ठाकुर ने बताया कि कुल 32 घायल अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने आरोपी चालक के खून और पेशाब के सैंपल लिए हैं, ताकि पता चल सके कि चालक नशे में तो नहीं था। उधर, डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने आईजीएमसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे नारकंडा हादसे के 16 घायल
नारकंडा के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे के 16 घायलों को आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश के बाद यहां घायलों के उपचार के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम तैनात की गई है।

आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे घायलों में 8 महिलाएं, 7 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने रविवार को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का कुशलक्षेम जाना। उपायुक्त ने कहा कि कुमारसैन और रामपुर प्रशासन के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार घायलों की देखरेख में लगे हैं। उन्होंने सभी घायलों से मिलकर उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी घायलों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। नारकंडा के पास देर रात एक टैंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार लोग घायल हुए हैं। इसमें कुल 32 लोग स्वार थे जो नेपाली मूल के हैं। इस हादसे के बाद सभी सवारियों को तुरंत बाद सिविल अस्पताल कुमारसैन ले जाया गया जहां से गंभीर रूप से 16 घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। इस दौरान उपायुक्त के साथ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज शर्मा, डीएसपी नरेश शर्मा, तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

‘PM मोदी ने यूक्रेन पर परमाणु हमले को रोका’, किसने खोला राज? पुतिन को दी ये समझाइश

नई दिल्ली पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतरराष्ट्रीय भूमिका की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री मोदी…

महिला की मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकती अदालत, SC ने गर्भपात की मंजूरी दी

 नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में महिला के प्रजनन संबंधी अधिकारों और उसकी स्वायत्तता को सर्वोपरि माना है। कोर्ट ने शुक्रवार को एक 18 वर्षीय युवती को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार