इंदौर में 15 नवंबर के बाद तापमान में आएगी गिरावट, अभी कुछ दिन सामान्य रहेगा मौसम

इंदौर
इंदौर शहर में अभी अलसुबह व रात के समय उत्तरी हवा हल्की ठंडक का अहसास करवा रही है। दोपहर में धूप निकलने के कारण मौसम सामान्य बना हुआ है। एक सप्ताह ऐसा ही मौसम रहेगा और तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

15 नवंबर के बाद मौसम में परिवर्तन हो सकता है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इंदौर में अगले सप्ताह भी हल्की ठंड का असर रहेगा और तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। वर्तमान में इंदौर में हवा का रुख उत्तर व उत्तर पूर्वी तो है, लेकिन यह जमीन की सतह से एक से डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई पर ही चल रही है। इसके ऊपर पश्चिमी हवा चल रही है।

उत्तरी हवाओं में अभी नहीं है ठंडक
यही वजह है कि अभी शहर में शीतलता का असर दिखाई नहीं दे रहा है। नवंबर में अभी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर न दिखने के कारण भी अभी तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के न आने से हिमालय क्षेत्र में भी अभी बर्फबारी शुरू नहीं हुई है। इस वजह से हिमालय की ओर से आ रही उत्तरी हवा में अभी ज्यादा ठंडक नहीं है। मौसम विज्ञानियों की माने तो अगले सप्ताह एक पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इसके असर से 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अभी सुबह व रात में ठंडक व दोपहर में धूप के कारण गर्मी होने के कारण शहरवासी वायरल, बुखार के शिकार हो रहे हैं।

ऐसे में बदलते मौसम में सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। अलसुबह वाक या काम पर जाते समय जैकेट पहनें व सिर व कान को टोपी, मफलर से ढंककर रखें। रात के समय भी ठंडक बढ़ने पर इस तरह की सावधानी रखें।

  • admin

    Related Posts

    कैंसर के खिलाफ क्रांतिकारी कदम: AIIMS ने विकसित की रोशनी से सक्रिय होने वाली स्मार्ट दवा

    भोपाल. एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने कैंसर के इलाज के लिए नैनो-तकनीक विकसित की है, जो शरीर के बाकी हिस्सों को नुकसान पहुंचाए बिना सीधे ट्यूमर पर हमला करेगी। इस…

    ग्वालियर में शादी के सीजन में विंटेज कारों की मांग, किराया 11 हजार से 35 हजार तक बढ़ा

    ग्वालियर शहर में शादी सीजन शुरू होते ही बारात के अंदाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां पहले दूल्हे पारंपरिक घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 2 views
    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें