परेश रावल की फिल्म द ताज स्टोरी का टीज़र पोस्टर रिलीज़

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल की आने वाली फिल्म द ताज स्टोरी का टीज़र पोस्टर रिलीज़ हो गया है। स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. और सीए सुरेश झा की द ताज स्टोरी, को तुषार अमरीश गोयल ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में परेश रावल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।विकास राधेश्याम क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का टीज़र पोस्टर लॉन्च कर दिया है, जिसमें परेश रावल की झलक दिखाई गई है।

यह फिल्म दर्शकों को दुनिया के सबसे प्रतीकात्मक स्मारक के रहस्यों की रोमांचक यात्रा पर ले जाएगी। ताजमहल की संगमरमरी दीवारों और अनंत सुंदरता से परे एक ऐसी कहानी छुपी है जो रहस्य, इतिहास और अनुत्तरित सवालों से भरी हुई है। फिल्म यह सवाल भी उठाती है “क्या यह सचमुच शाहजहाँ की रचना है, या इस अजूबे में ऐसे राज़ छुपे हैं जिन्हें इतिहास ने कभी उजागर नहीं किया?” परेश रावल के नेतृत्व में, फिल्म में जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म का संगीत रोहित शर्मा और राहुल देव नाथ तैयार कर रहे हैं। द ताज स्टोरी 31 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में रिलीज़ के लिए तैयार है।

 

  • admin

    Related Posts

    रॉब रेनर का बेटा निक गिरफ्तार, घर में मिली डायरेक्टर रॉब और उनकी पत्नी की लाश

    लॉस एंजिल्स हॉलीवुड से एक बेहद चौंका देने वाली खबर सामने आई कि अमेरिकी फिल्ममेकर रॉब रेनर और उनकी वाइफ मिशेल सिंगर रेनर लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में मृत…

    बॉर्डर 2′ का टीजर: सनी देओल का जबरदस्त अंदाज़, जहां भी घुसोगे, हिंदुस्तानी फौजी मिलेगा सामना

    मुंबई आज विजय दिवस के खास मौके पर 'बॉर्डर 2' का टीजर फाइनली रिलीज हो चुका है जिसमें सनी देओल, अहान शेट्टी और वरुण धवन जैसे सितारे दिल जीतते नजर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

    • By admin
    • December 16, 2025
    • 0 views
    रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

    आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

    • By admin
    • December 16, 2025
    • 2 views
    आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

    BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की उम्मीदें, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सात्विक–चिराग की कड़ी टक्कर

    • By admin
    • December 16, 2025
    • 1 views
    BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की उम्मीदें, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सात्विक–चिराग की कड़ी टक्कर

    शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

    • By admin
    • December 16, 2025
    • 0 views
    शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

    एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    • By admin
    • December 16, 2025
    • 0 views
    एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे

    • By admin
    • December 16, 2025
    • 0 views
    IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे