लखनऊ में टीम इंडिया का रिलैक्स टाइम: मैच से पहले ‘धुरंधर’ फिल्म का मज़ा लिया

 लखनऊ

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा और अहम मुकाबला आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी रिलैक्स मूड में नजर आए. व्यस्त मैच शेड्यूल के बीच भारतीय टीम ने मूवी ब्रेक लिया और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ देखी. खिलाड़ियों की मौजूदगी से मॉल में हलचल जरूर बढ़ी, लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

लखनऊ में टीम इंडिया ने मैच की तैयारियों के बीच थोड़ा सुकून भरा वक्त बिताया. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इकाना स्टेडियम के पास स्थित फीनिक्स पलासियो मॉल पहुंचे, जहां उन्होंने रात 10:30 बजे का शो देखा और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का आनंद लिया.

खिलाड़ियों की मौजूदगी से हॉल में दिखी उत्सुकता

सबसे पहले मॉल पहुंचने वाले खिलाड़ियों में टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा शामिल थे. इसके कुछ समय बाद टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, अन्य खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी वहां पहुंचे. खिलाड़ियों की मौजूदगी से मॉल में उत्सुकता और हलचल का माहौल देखने को मिला.

सुरक्षा व्यवस्था रही बेहद सख्त

हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई थी. सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में पूरी मूवी विजिट शांतिपूर्वक संपन्न हुई और किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई. टीम इंडिया के मूवी ब्रेक की खबर फैलते ही क्रिकेट फैंस के बीच भी खासा उत्साह देखा गया.

टीम इंडिया का आज मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाना है. इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर लखनऊ में पहले से ही क्रिकेट का माहौल बना हुआ है, जो खिलाड़ियों की इस सार्वजनिक मौजूदगी के बाद और ज्यादा गर्म हो गया है.

सुरक्षा कारणों को देखते हुए टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीम को हयात होटल में ठहराया गया है. होटल परिसर में डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की मदद से सुरक्षा जांच की गई है और पूरे इलाके पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

admin

Related Posts

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

कोलंबो आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए…

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

 नई दिल्ली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम