पांड्या के बाहर होते ही बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें, कौन संभालेगा ऑलराउंडर की कमान?

दुबई 
एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है. टीम इंडिया ने अपना पिछला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था, इस मैच में हार्दिक पांड्या इंजर्ड हो गए थे. जिनकी फिटनेस पर अभी तक कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है.

क्या हार्दिक हो जाएंगे फाइनल से बाहर?
टीम इंडिया सुपर-4 में अपना आखिरी मुकाबला 26 सितंबर को श्रीलंका के साथ खेला था, टीम इंडिया ने इस मैच को सुपर ओवर में जीता था. वहीं इस मैच में हार्दिक पांड्या ने पहला ओवर डाला था. इसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए थे और फिर दोबारा उनको मैदान पर फील्डिंग के लिए नहीं देखा गया था. वहीं मैच के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बताया था कि हार्दिक को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके चलते उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था.
 
इसके बाद कोच ने कहा था कि हार्दिक की जांच होगी उसके बाद ही कुछ कहा जाएगा, लेकिन मैच शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं और हार्दिक खेलने या न खेलने पर कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है. जिसमें फाइनल से पहले टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा रखा है.

कौन कर सकता है हार्दिक को रिप्लेस?
अब बड़ा सवाल ये है कि अगर हार्दिक पांड्या की इंजरी ज्यादा सीरियस होती है और वे फाइनल से बाहर हो जाते हैं तो उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में किसको मौका मिलेगा? शिवम दुबे पहले से ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में रहने वाले हैं, ऐसे में टीम इंडिया एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की तरफ जा सकती है, जिसमें अर्शदीप सिंह पूरी तरह से फिट बैठते हैं, हालांकि पिछले में अर्शदीप सिंह को श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए देखा गया लेकिन उस मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था. जिसके चलते अर्शदीप की प्लेइंग इलेवन में जगह बनी थी. अब फाइनल में जसप्रीत बुमराह की भी वापसी होगी और टीम इंडिया बुमराह-अर्शदीप सिंह के साथ मैदान पर उतर सकती है.

admin

Related Posts

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा। मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL 2025…

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

 मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-2 में रविवार (29 मार्च) को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होना है. दोनों टीमों के बीच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

केएल राहुल और डेविड वार्नर की श्रेणी में शामिल हुए ऋतुराज

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
केएल राहुल और डेविड वार्नर की श्रेणी में शामिल हुए ऋतुराज

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती