टीम इंडिया का नया T20 अवतार: 40 मैचों में महज़ 4 ऑलआउट, विरोधियों पर टूट रहा रन तूफान

नई दिल्ली
T20I इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय दबदबा कितना है, इसकी अगर एक झलक आपको देखनी है तो आप इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच का स्कोरकार्ड उठाकर देख लीजिए। अगर आंकड़ों पर जाएं तो आपको हैरानी होगी कि T20 World Cup 2024 के बाद से भारतीय टीम ने 29 जनवरी 2026 तक 40 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं, लेकिन सिर्फ 4 बार ही भारतीय टीम को कोई सामने वाली टीम ऑलआउट कर पाई है। तीन बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में और एक बार शुभमन गिल की कप्तानी में ऐसा हुआ है।
 
टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने उस विश्व कप को जीता था, लेकिन वह इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा का आखिरी मैच था। इसके बाद नया पर्मानेंट कैप्टन हमें सूर्यकुमार यादव के रूप में देखने को मिला। हालांकि, जिम्बाब्वे के दौरे पर कप्तान के तौर पर शुभमन गिल गए थे, जहां उनको एक मैच में हार मिली थी और पूरी टीम उस मैच में ऑलआउट हो गई थी। भारतीय टीम उस मैच में 102 रनों पर ढेर हो गई थी।

इसके बाद 2025 में दो बार भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑलआउट हुई, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें एमसीजी में 125 रन पर समेट दिया था और मुल्लानपुर में 162 रन पर साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। अब 2026 में टीम इंडिया ने एक मैच में सभी विकेट खोए। इस बार न्यूजीलैंड भारत के सामने थी। वाइजैग में 165 रन पर भारतीय टीम ने सभी विकेट खोए। भारत ने पिछले 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 30 मुकाबले जीते हैं। 2 टाई रहे हैं और 2 बेनतीजा रहे हैं। सिर्फ 6 मैच टीम इंडिया इस अवधि में हारी है। जीत प्रतिशत भारत का बाकी टीमों के मुकाबले बेहतरीन है, जिसने 30 या इससे ज्यादा मैच खेले हैं।

admin

Related Posts

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

नई दिल्ली इंग्लैंड की क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' में भारतीय कंपनी सन ग्रुप के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी के पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने का मामला शांत नहीं हुआ है। सनराइजर्स लीड्स…

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

नई दिल्ली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने मुंबई में IPL 2026 के लिए अपना प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू किया है। सोमवार को मुंबई में आधिकारिक प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी