टीम इंडिया अपडेट: गिल-सिराज बाहर, यशस्वी को मिल सकता है ओपनिंग में मौका, चयनकर्ता कर सकते हैं बड़ा फैसला

नई दिल्ली

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम के अनाउसमेंट पर फैन्स की निगाहें टिकी हैं. इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान 19 अगस्त (मंगलवार) को किया जाना है. भारतीय चयनकर्ताओं की बैठक मुंबई में होगी, जिसके बाद टीम की घोषणा होगी. चयनसमिति की बैठक में टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के भी भाग लेने की संभावना है.

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन आसान नहीं रहने वाला है. इस बार चयनकर्ता कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक एशिया कप के लिए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का टीम में चुना जाना काफी मुश्किल है. चयनकर्ता फर्स्ट चॉइस ओपनर्स के तौर पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को चुन सकते हैं.

वहीं बैकअप ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल भारतीय टीम के साथ यूएई जा सकते हैं. बैकअपन ओपनर के लिए शुभमन गिल का नाम भी रेस में है, लेकिन यशस्वी का पलड़ा फिलहाल भारी दिख रहा है. ऐसा भी हो सकता है कि इनमें से किसी का भी चयन ना हो, मगर शुभमन इस रेस में फिलहाल पीछे चल रहे हैं. यदि हेड कोच गौतम गंभीर शुभमन को टीम में शामिल करने पर जोर देते हैं तो बात बन सकती है.

शुभमन गिल ने इंग्लैंड दौरे पर मचाई थी धूम
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में 754 रन बनाए, जो एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय बल्लेबाज के लिए दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. शुभमन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में  भी गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए 650 रन बनाए, इसके बावजूद उनकी जगह पक्की नहीं मानी जा रही. वैसे भी एशिया कप एक टी20 टूर्नामेंट है और चयनकर्ता अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ ही जाना चाहते हैं, जिन्होंने हालिया समय में टी20 इंटरनेशनल में अच्छा प्रदर्शन किया है.

एशिया कप के लिए भारतीय टीम में बल्लेबाजों के तौर पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का नाम तय है. जबकि एक स्लॉट के लिए शिवम दुबे और रिंकू सिंह के बीच मुकाबला है. शिवम दुबे का दावा मजबूत लगता है क्योंकि वो कुछ ओवर्स की गेंदबाजी भी कर सकते हैं. श्रेयस अय्यर के चुने जाने की संभावना कम है. जबकि विकेटकीपर संजू सैमसन के बैकअप के तौर पर जितेश शर्मा को जगह मिल सकती है, जिन्होंने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए शानदार प्रदर्शन किया था.

इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का भी चुना जाना मुश्किल है. एशिया कप में फास्ट बॉलिंग यूनिट की अगुवाई जसप्रीत बुमराह कर सकते हैं. उनके साथ अर्शदीप सिंह तो रहेंगे ही, साथ ही प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा में से किसी एक को मौका मिल सकता है.

स्पिन डिपार्टमेंट कौन-कौन होगा शामिल?
हार्दिक पंड्या बतौर ऑलराउंडर शामिल होंगे. जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चयन की संभावना बेहद कम है. स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और उप-कप्तान अक्षर पटेल के नाम तय माने जा रहे हैं. वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम में शामिल किए जाने की संभावना है.

admin

Related Posts

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

मुल्लांपुर पंजाब किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जाएंट्स आईपीएल 2026 का 29वां मैच आज यानी रविवार, 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला…

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

नईदिल्ली  IPL 2026 ने अभी आधा सफर भी तय नहीं किया है और अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 3 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र