ब्रिस्बेन में टीम इंडिया की हार, ऑस्ट्रेलिया ने अकेले टेस्ट में जमाया दबदबा

ब्रिस्बेन  
ऑफ स्पिनर एमी एडगर के पांच विकेट के बाद शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए ने रविवार को ब्रिस्बेन में एकमात्र अनधिकृत महिला टेस्ट के अंतिम दिन भारत ए को छह विकेट से हरा दिया। एडगर ने 57 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने दिन के दूसरे ओवर में वीजे जोशीथा का विकेट लेकर अपना पांचवां विकेट हासिल किया, जिससे भारत ए की दूसरी पारी 286 रन पर सिमट गई और मेजबान टीम को 281 रन का लक्ष्य मिला। भारत के लिए दूसरी पारी में राघवी बिष्ट ने 86 और शेफाली वर्मा ने 52 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया ए ने अनिका लियरॉयड (72), रेचल ट्रेनामन (64) और मैडी ड्रेक (68) के अर्धशतकों की बदौलत 85.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज ट्रेनामन और कप्तान ताहलिया विल्सन (46) ने मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी कर भारतीय आक्रमण पर दबाव बना दिया।

जब ऐसा लग रहा था कि ये दोनों भारत ए को मुकाबले से बाहर कर देंगी तब तेज गेंदबाज साइमा ठाकोर (63 रन पर दो विकेट) ने लगातार दो ओवरों में दो विकेट झटके। उन्होंने पहले विल्सन को आउट किया और फिर ट्रेनामन को विकेटकीपर नंदिनी कश्यप के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद ड्रेक और लियरॉयड ने मिलकर 136 रन की शानदार साझेदारी की। भारतीय टीम इन दोनों को आउट करने में सफल रही लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत से नहीं रोक पाई। इससे पहले दिन में भारत ए ने अपने कल के स्कोर आठ विकेट पर 260 रन में 26 रन जोड़े। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 299 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 305 रन बनाकर मामूली बढ़त हासिल की थी।

admin

Related Posts

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज