टीम इंडिया को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा, पूर्व पाक क्रिकेटर का भारतीय कोच पर हमला, सुनाई खरी-खरी

नई दिल्ली
टीम इंडिया को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। पांचवें दिन के टी ब्रेक तक ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम इस मैच को ड्रॉ करा लेगी, लेकिन अगले दो घंटे से कम के समय पर पूरी टीम ढेर हो गई। ऋषभ पंत ने खराब शॉट खेला और फिर इसके बाद विकेट गिरते चले गए। इससे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली नाखुश नजर आए और उन्होंने टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, बैटिंग कोच और ऋषभ पंत पर निशाना साधा और कहा कि आपको अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए था।

"शाबास है जी गौतम गंभीर साहब को। न्यूजीलैंड के खिलाफ तो आप बड़ा लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशनल कर रहे थे। आज भेजना था नंबर 6 पर नितीश रेड्डी को। चाहे वह जल्दी आउट हो जाता, लेकिन पता तो चलता कि आपने कुछ किया। पता नहीं कौन बैटिंग कोच है, जिसको यह नहीं पता कि किस तरह सर्वाइव किया जाता है और किस बॉलर को किस तरह खेला जाता है।

उन्होंने आगे कहा, "बहुत ही बेकार क्रिकेट खेली भारत ने। ऑस्ट्रेलिया की शानदार योजना दिखी। उन्होंने हार नहीं मानी और खुद पर भरोसा किया। यही 90 के दशक के बल्लेबाजों और 2010 के बाद में आने वाले बल्लेबाजों के बीच का अंतर है। 80 और 90 के दशक के बल्लेबाज विपक्षी टीम की योजना को जल्दी समझ लेते थे कि यह खिलाड़ी विकेट खरीदने के लिए आया है – जिस तरह से हेड आया था। अतीत का कोई खिलाड़ी आउट नहीं होता था; अगर वह शॉट भी खेलता, तो वह जमीन पर गिर जाता। ऋषभ पंत ने वही बेवकूफी की। छक्का मरने गए। क्या हुआ? किसको नुकसान हुआ? मुल्क को और टीम को। उस शॉट ने पूरा मैच बदल दिया। ऊपर वाले ने ये (सिर की ओर इशारा करते हुए) दिया है ना, इसका इस्तेमाल करना चाहिए था।"

admin

Related Posts

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

 बेंगलुरु  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले में शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला…

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 4 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए