भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले में टीम इंडिया को 184 रनों से हार झेलनी पड़ी, यशस्वी विशेष सूची में शामिल

मेलबर्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आज (30 दिसंबर) खेला गया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 184 रनों से हार झेलनी पड़ी है। मेलबर्न टेस्ट का नतीजा टीम इंडिया के फेवर में नहीं रहा है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने इसमें 184 रन से बाजी मार ली है, इस बड़ी जीत के साथ ही उसने सीरीज में भी बढ़त बना ली है। दरअसल, मुकाबले में भारत को जीत के लिए 340 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह 155 रनों पर ही सिमट गई। इस हार के चलते भारतीय टीम अब सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई है। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 84 रनों की पारी खेली, लेकिन तीसरे अंपायर के खराब फैसले ने उनकी इनिंग्स पर विराम लगा दिया। जानकारी के अनुसार अब आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल की जुझारू पारी के बावजूद भी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट बचा नहीं सकी। बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत का मेलबर्न में हैट्रिक लगाने का सपना बुरी तरह से टूट गया है। इस बार भारतीय टीम जीत के लिए जरूरी 340 रन नहीं बना पाई और हैट्रिक लगाने से चूक गई। एक बार फिर इस मैच में भारत के दिग्गज बल्लेबाज फेल हो गए। न रोहित शर्मा का बल्ला चला न विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत का। यशस्वी जायसवाल ने जरूर एक छोर संभाले रखते हुए उम्मीद बंधाई लेकिन उनको साथ नहीं मिला। पहले रोहित शर्मा उन्हें अकेला छोड़ गए। पैट कमिंस ने रोहित को नौ के स्कोर पर आउट किया। पांच गेंद खेलने के बाद राहुल भी कमिंस का शिकार हो गए। विराट कोहली सिर्फ पांच रन ही बना सके।

 एमसीजी टेस्ट की दोनों पारी में 50+ स्कोर करने वाले पांचवें भारतीय बने यशस्वी

 भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में भी अर्धशतक जड़ा और वह एक विशेष सूची में शामिल हो गए। यशस्वी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में 82 रन बनाए थे और वह दूसरी पारी में भी अपना जलवा बिखेरने में सफल रहे। यशस्वी ने अपने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक जड़ा।

पंत के साथ की साझेदारी
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 340 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने महज 33 रन के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद यशस्वी और पंत ने मिलकर पारी को संभाला। हालांकि, भारत को 121 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। ट्रेविस हेड ने ऋषभ पंत को मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। वह 104 गेंद में 30 रन बना सके। पंत ने यशस्वी के साथ मिलकर दूसरे सत्र में भारत का कोई विकेट नहीं गिरने दिया था, लेकिन तीसरे सत्र में वह एकाग्रता खो बैठे और बड़े शॉट के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। पंत ने यशस्वी के साथ 88 रन की साझेदारी की।

आउट पर हुआ विवाद
यशस्वी की शानदार पारी का अंत पैट कमिंस ने किया, लेकिन उनके आउट होने पर विवाद खड़ा हो गया है। कमिंस की लेग साइड पर शॉर्ट पिच गेंद को यशस्वी ने फाइन लेग पर खेलने की कोशिश की। वह चूके और गेंद विकेटकीपर कैरी के हाथों में गई। मैदानी अंपायर ने यशस्वी को आउट नहीं दिया जिसके बाद कमिंस ने डीआरएस लेने का फैसला किया। रिप्ले में स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि गेंद यशस्वी के बल्ले का किनारा लेकर गई है या नहीं। इसके बाद स्निको मीटर से जांचा गया, लेकिन स्निको मीटर में कोई हरकत नहीं दिखी। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला पलट दिया और यशस्वी को आउट करार दिया। इससे वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए और कमेंट्री बॉक्स में मौजूद दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी सवाल खड़े किए। यशस्वी 84 रन बनाकर आउट हुए।

सचिन-कोहली की सूची में शामिल हुए यशस्वी
यशस्वी अपनी शानदार पारी के दम पर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की विशेष सूची में शामिल हो गए हैं। यशस्वी उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिसने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50+ स्कोर बनाया है। यशस्वी ने एमसीजी टेस्ट की पहली पारी में 82 रन बनाए थे और दूसरी पारी में 84 रन पर आउट हुए।

यशस्वी से पहले मंसुर अली खान पटौदी, जीआर विश्वनाथ, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी एमसीजी टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ स्कोर बना चुके हैं। पटौदी ने 1967 में इस मैदान पर 75 और 85 रन बनाए थे, जबकि जीआर विश्वनाथ ने 1977 में 59 और 54 रनों की पारी खेली थी। सचिन ने 1999 में एमसीजी टेस्ट में 116 और 52 रन बनाए थे। वहीं, कोहली ने 2014 में इसी मैदान पर 169 और 54 रनों की पारी खेली थी।

 

 

 

महत्वपूर्ण बिंदु

    मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए पहली पारी में 474 रन बनाए थे।
    वहीं टीम इंडिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे।
    भारत की ओर से मेलबर्न टेस्ट में सबसे ज्यादा 9 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए।
    वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस और नाथन लायन ने 6-6 विकेट हासिल किए।

 

admin

Related Posts

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

 नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

नई दिल्ली T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की एक मांग को ठुकरा दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह