मुंबई में टैक्सी और ऑटोरिक्शा का किराया बढ़ाया गया, जानिए नई रेट लिस्ट

मुंबई
 मुंबई में अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानी टैक्सी (Taxi Fare) और ऑटोरिक्शा का किराया महंगा हो गया है। मुंबई (Mumbai) और मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के लोगों को अब काली-पीली टैक्सी से सफर करने पर न्यूनतम किराया 31 रुपये देना होगा। वहीं ऑटोरिक्शा (Auto Rikshaw) से यात्रा पर न्यूनतम किराया 26 रुपये देना होगा। सरकार के अधिकारियों ने  यह जानकारी दी। बढ़े हुए यह रेट एक फरवरी से लागू किए जाएंगे। वहीं महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री ने बताया कि महिलाओं को आधे दाम पर टिकट मिलते रहेंगे। साथ ही बुजुर्गों के लिए मुफ्त सफर का प्रावधान जारी रहेगा।

कितना बढ़ा किराया?
मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (एमएमआरटीए) की शुक्रवार को हुई बैठक में टैक्सी और ऑटोरिक्सा का किराया बढ़ाने की मंजूरी दे गई। इसके चलते नया किराया एक फरवरी से लागू हो जाएगा। डेढ़ किलोमीटर दूरी के लिए काली-पीली टैक्सी का न्यूनतम किराया अब 28 रुपये की जगह 32 रुपये होगा। जबकि इतनी ही दूरी के लिए ऑटोरिक्शा का किराया 23 रुपये की जगह अब 26 रुपये देना होगा।

जिसे मंजूर कर लिया गया
एमएमआरडीए की ओर से शुक्रवार को बैठक की गई। इसमें प्राधिकरण ने यात्री किराए को बढ़ाए जाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन यानी एमएसआरटीसी ने यह प्रस्ताव पेश किया था। इसे मंजूरी दे दी गई है। इसके चलते एक फरवरी से ऑटो-टैक्सी का किराया महंगा हो जाएगा।

विधानसभा चुनाव के बाद बड़ा झटका
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुंबईकरों को बड़ा झटका लगा है। मुंबई में बसों के साथ टैक्सी और ऑटोरिक्शा का किराया बढ़ा दिया गया है। बसों में भी 15 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।

admin

Related Posts

उत्तराखंड में अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ तय

देहरादून उत्तराखंड के देहरादून में से अहम खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। राजधानी में छह पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ/डीएसपी) का तबादला हुआ है।…

8वें वेतन आयोग से पेंशनर्स को राहत? सरकार ने दूर किया संशय

नई दिल्ली अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या रिटायर हो चुके हैं, तो आपकी भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को लेकर संसद से एक बड़ी खबर आई है। 8वें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज