टाटा स्टील मास्टर्स: युवा सितारे गुकेश का मुकाबला अनुभवी अरविंद चिदंबरम से

विज्क आन जी (नीदरलैंड)
विश्व चैंपियन डी गुकेश तुर्की के यागिज कान एर्दोगमस पर जीत के बाद टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के 11वें दौर में हमवतन अरविंद चिदंबरम का सामना करेंगे।

साल के पहले सुपर टूर्नामेंट में अब केवल तीन दौर का खेल बाकी हैं। दस दौर का खेल होने के बाद उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव 6.5 अंकों के साथ आगे चल रहे हैं। उनके साथी खिलाड़ी जावोखिर सिंदारोव, जर्मनी के मैथियास ब्लूबाउम और स्थानीय स्टार जॉर्डन वैन फोरस्ट उनसे आधे अंक पीछे हैं।

अमेरिका के हंस मोके नीमन और एर्दोगमस 5.5 अंकों के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। गुकेश, जर्मनी के विंसेंट कीमर और स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसेव के पांच-पांच अंक हैं।

भारत के आर प्रज्ञाननंदा और अनीश गिरी 4.5 अंकों के साथ अर्जुन एरिगैसी से आधे अंक आगे हैं। अरविंद 3.5 अंकों के साथ चेक ग्रैंडमास्टर थाई दाई वान गुयेन से आधे अंक आगे हैं।

विश्व चैंपियन बनने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी गुकेश 12वें दौर में नीमन और अंतिम दौर में कीमर से भिड़ेंगे।

इस साल के अंत में होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के एकमात्र खिलाड़ी प्रज्ञाननंदा ने शुरुआती दो मैचों में हार के बाद अभी तक अपनी लय हासिल नहीं की है। उनका अगला मुकाबला कीमर से होगा।

एरिगैसी और चिदंबरम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में निराशाजनक रहा है और उन्हें सम्मानजनक स्थिति में पहुंचने के लिए बाकी बचे तीनों मुकाबले जीतने होंगे।

admin

Related Posts

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

कोलंबो आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए…

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

 नई दिल्ली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम