काफी ट्रेंड में है Tata Play Fiber, रिचार्ज के साथ मिलेंगे OTT बेनिफिट्स, 750 में मिलेगी 100 Mbps इंटरनेट स्पीड

नई दिल्ली

Tata Play Fiber काफी ट्रेंड में रहता है। दरअसल कंपनी की तरफ यूजर्स के लिए नए-नए ऑफर्स लाए जाते हैं। अभी कंपनी का एक प्लान काफी चर्चा में है क्योंकि इसमें 100 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान के साथ फ्री OTT बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। अभी मुख्य ISP की तरफ से OTT बेनिफिट्स तो दिए जा रहे हैं, लेकिन इसकी स्पीड का भी कोई जवाब नहीं है। Jio Fiber, Airtel Xstream Fiber, ACT या किसी अन्य से तुलना की जाए तो Tata Play Fiber काफी अच्छे ऑफर्स लेकर आता है।

Tata Play Fiber का कनेक्शन मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली और कई अन्य राज्यों में भी उपलब्ध है। आज हम आपको Tata Play के प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो 100 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान के साथ आता है। Tata Play Fiber में 1 महीने, 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है। ये सभी प्रीपेड प्लान्स हैं। अगर आप 1 महीने वाला प्लान OTT के साथ करीदते हैं तो ये 900 रुपए प्रति महीना के हिसाब से रहेगा।

सालाना रिचार्ज पर मिलेगा सस्ता
900 रुपए के रिचार्ज के बाद आपको 100 Mbps Lite Plan मिल जाएगा। इसके अलावा 100 Mbps Prime और Mega Plans भी हैं। दोनों प्लान्स के बीच में अंतर कीमत और OTT बेनिफिट्स का है जो यूजर्स के लिए दिए जा रहे हैं। 12 महीने का सब्सक्रिप्शन हासिल करने पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। अगर आप Lite Plan के साथ जाएंगे तो 750 रुपए महीने के हिसाब से मिल सकता है। यानी आपको 9000 + GST देने होंगे। डेटा 3.3TB भी मिलने वाला है। कस्टमर्स 4 OTT बेनिफिट्स हासिल कर सकते हैं।

मेगा प्लान के लिए करवाएं 11,400 का रिचार्ज
एक अन्य 100 Mbps प्लान भी है जो 800 रुपए प्रति महीने के हिसाब से आता है। ये 9600 + GST के साथ आता है। कस्टमर्स को इस प्लान में 6 ओटीटी का चयन करने का ऑप्शन दिया जाता है। अंत में एक 100 Mbps वाला मेगा प्लान भी है जो 950 रुपए प्रति महीने का मिलेगा। इसके लिए 11,400 + GST देने होंगे और आपको पूरे साल के लिए सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    सलामत रहें फोन के कंटैक्ट्स

    आपके सामने भी कभी इस तरह की स्थिति आई होगी कि आपको अपने जानने वालों से कहना पड़ा हो, मेरा फोन खो गया है… या फिर चोरी हो गया है,…

    हाथों की खूबसूरती बनाए रखने के ये 6 नुस्खे

    त्वचा को जवां बनाने और निखारने की बात करते हैं तो अपने हाथों को भूल जाते हैं। जबकि देखभाल की सबसे ज्यादा जरूरत हमारे हाथों को होती है, क्योंकि इन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

    Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई