Tata Motors ने Tata Sierra के Accomplished और Accomplished+ ट्रिम्स की कीमतों का खुलासा किया, देखें पूरी चार्ट

मुंबई 

 स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने आखिरकार, अपनी नई Tata Sierra के टॉप-स्पेक ट्रिम्स Accomplished और Accomplished+ की कीमतों का खुलासा कर दिया है. कंपनी इस कार की बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू करने वाली है. बता दें कि एक हफ़्ते पहले, Tata Motors ने इस कार के लाइनअप के सभी वेरिएंट की कीमतों की घोषणा की थी.

लेकिन इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन Accomplished और Accomplished+ की कीमतों का खुलासा नहीं किया था, और अब इन ट्रिम्स की कीमतों का खुलासा हो गया है. जहां Accomplished ट्रिम को कंपनी ने 17.99 लाख से 19.99 लाख रुपये के बीच उतारा है, वहीं इसके Accomplished+ ट्रिम की कीमत 20.29 लाख से 21.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. नई Tata Sierra की डिलीवरी 15 जनवरी, 2026 से शुरू होने वाली है.

Tata Sierra की कीमतें
खास बात यह है कि कंपनी ने 1.5-लीटर, नेचुरली-एस्पिरेटेड रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन को Accomplished ट्रिम के साथ भी पेश किया है, जिसकी कीमत 17.99 लाख रुपये रखी गई है. हालांकि, यह इंजन फुली-लोडेड Accomplished+ वेरिएंट के साथ उपलब्ध नहीं होने वाला है.

Tata Sierra में 1.5-लीटर T-GDI टर्बो-पेट्रोल इंजन सिर्फ़ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है, इसकी कीमत Accomplished वेरिएंट में 19.99 लाख रुपये और Accomplished+ वेरिएंट में 20.99 लाख रुपये रखी गई है.

Tata Sierra के इंजन विकल्प ट्रांसमिशन Smart+ Pure Pure+ Adventure Adventure+ Accomplished Accomplished+
1.5 NA Revotron पेट्रोल इंजन MT 11.49 लाख रुपये 12.99 लाख रुपये 14.49 लाख रुपये 15.29 लाख रुपये 15.99 लाख रुपये 17.99 लाख रुपये  
  DCT 14.49 लाख रुपये 15.99 लाख रुपये 16.79 लाख रुपये    
1.5 T-GDI टर्बो-पेट्रोल इंजन AT 17.99 लाख रुपये 19.99 लाख रुपये 20.99 लाख रुपये
1.5 Kryojet डीजल इंजन MT 12.99 लाख रुपये 14.99 लाख रुपये 15.99 लाख रुपये 16.49 लाख रुपये 17.19 लाख रुपये 18.99 लाख रुपये 20.29 लाख रुपये
  AT 15.99 लाख रुपये 17.49 लाख रुपये 18.49 लाख रुपये 19.99 लाख रुपये 21.29 लाख रुपये

इसके अलावा Tata Sierra Accomplished डीजल की बात करें तो मैनुअल वेरिएंट के लिए आपको 18.99 लाख रुपये और ऑटोमैटिक वर्जन के लिए 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) देने होंगे. Sierra Accomplished+ डीज़ल की कीमत मैनुअल वेरिएंट के लिए 20.29 लाख रुपये और ऑटोमैटिक ऑप्शन के लिए 21.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसे सिएरा पोर्टफोलियो में सबसे महंगा मॉडल बनाता है.

Tata Sierra Accomplished और Accomplished+ के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Tata Sierra Adventure+ ट्रिम की तुलना में, इसके Accomplished वेरिएंट में कई फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें लेवल-2 ADAS, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले, डॉल्बी एटमॉस के साथ 12 JBL ब्लैक स्पीकर, ड्राइवर सीट के लिए सिक्स-वे पावर एडजस्टमेंट वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जर, पडल लैंप, एम्बिएंट लाइटिंग (सिर्फ डैशबोर्ड) और एक्सप्रेस कूलिंग शामिल हैं.

वहीं इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन Accomplished+ वेरिएंट के फीचर्स की बात करें तो इसमें तीसरा स्क्रीन (आगे वाले पैसेंजर के लिए), 22 फीचर्स के साथ लेवल 2+ ADAS, ड्राइवर की सीट के लिए मेमोरी फंक्शन, जेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट और पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए दो 65W USB-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

 

admin

Related Posts

Stock Market Crash: ये तीन वजहें जिन्होंने सेंसेक्स को 1100 अंक नीचे धकेला

मुंबई  शेयर बाजार में जिसका डर था वही हुआ. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को विदेशों से मिल रहे रेड सिग्नल के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की बेहद खराब शुरुआत हुआ…

पेट्रोल में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से इथेनॉल मिक्स ईंधन, जेब को राहत

नई दिल्ली 1 अप्रैल 2026 से देशभर में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ कई महत्वपूर्ण नियम लागू होने जा रहे हैं। इसी क्रम में पेट्रोल से जुड़ा एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन