आयकर को खत्म करके टैरिफ को बढ़ावा दिया जा सकता है, नागरिकों के बजाए हम दूसरे देशों से आय हासिल करसकें: ट्रंप

वाशिंगटन
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक और बड़ा फैसला ले सकते हैं। खबर है कि वह देश में इनकम टैक्स खत्म करने पर जोर दे रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक आदेश नहीं दिया गया है। ट्रंप का कहना है कि आयकर को खत्म करके टैरिफ को बढ़ावा दिया जा सकता है, ताकि अपने नागरिकों के बजाए हम दूसरे देशों से आय हासिल कर सकें।

सोमवार को ट्रंप ने आयकर खत्म करने का प्रस्ताव दिया है, ताकि अमेरिकी नागरिकों की डिस्पोजेबल इनकम को बढ़ाया जा सके। डिस्पोजेबल इनकम मतलब उस आय से है, जो टैक्स और दूसरे सोशल सिक्योरिटी चार्जेस देने के बाद बचती है। अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि इस कदम हम उस व्यवस्था को वापस लाएंगे 'जिसके चलते अमेरिका अमीर हुआ है।' उन्होंने इनकम टैक्स खत्म करने के लिए एक बार फिर आयात शुल्कों की बात दोहराई है।

उन्होंने कहा, 'समय आ गया है कि अमेरिका उस सिस्टम में वापसी करे, जिसने हमें अमीर और पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर बनाया…। विदेशी राष्ट्रों को समृद्ध बनाने के लिए हमारे नागरिकों से टैक्स लेने के बजाए, हमें हमारे नागरिकों को समृद्ध करने के लिए विदेशी राष्ट्रों पर टैक्स लगाना चाहिए।' उन्होंने कहा कि अमेरिका के इतिहास में 1870 से 1913 के बीच देश सबसे ज्यादा अमीर थी। तब टैरिफ आधारित अर्थव्यवस्था चल रही थी।

ट्रंप टैक्स में कटौती की वकालत कर रहे हैं। साथ ही इसके चलते राजस्व में होने वाली कमी को आयात शुल्क से पूरी करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने 20 जनवरी को कहा था, 'विदेशी राष्ट्रों को समृद्ध बनाने के लिए हमारे नागरिकों से टैक्स लेने के बजाए, हमें हमारे नागरिकों को समृद्ध करने के लिए हम विदेशी राष्ट्रों पर टैक्स और टैरिफ लगाएंगे। इसके चलते हम सभी शुल्क और रजस्व जुटाने के लिए हम एक्सटर्नल रेवेन्यू सर्विस स्थापित कर रहे हैं…।' हालांकि, ट्रंप की टैरिफ और टैक्स को लेकर योजनाओं पर कुछ अर्थशास्त्री चिंता भी जाहिर कर चुके हैं।

admin

Related Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: जनरल कोच में भी हर घंटे सफाई, AI से होगी मॉनिटरिंग

 नई दिल्ली रेल मंत्री ने रेलवे रिफॉर्म प्लान 2026 के तहत 52 हफ्तों में 52 सुधार लागू करने की घोषणा की है। शनिवार को उन्होंने बताया पहले चरण में ट्रेनों…

SIR प्रक्रिया पूरी: मध्य प्रदेश में वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव, 21 फरवरी को जारी होगी फाइनल सूची

भोपाल मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत प्राप्त 95 प्रतिशत दावे-आपत्तियों का निराकरण कर लिया गया है। एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान