तारा सुतारिया का नया आशियाना: सपनों के घर की पहली झलक पेश की

मुंबई 
 अभिनेत्री तारा सुतारिया अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। उन्होंने हाल ही में नया घर ले लिया है। सोमवार को अभिनेत्री ने इसकी कुछ झलक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीरों में वे अपने आलिशान घर में बैठी और शानदार अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। अभिनेत्री ने अपने घर के रंग से मैच करते हुए साड़ी पहन रखी है। अभिनेत्री ने लिखा, "नई शुरुआत के नाम…अपने पहले घर में ढेर सारी हंसी और प्यार के साथ और साल 2026 का खुले दिल और बाहों के साथ स्वागत करते हुए।" अभिनेत्री का पोस्ट सभी को पसंद आ रहा है। उनके फैंस और दोस्त कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कृष्णा श्रॉफ ने लिखा, "ब्यूटिफुल।"
अभिनेत्री का करियर काफी शानदार रहा है। भले ही तारा कम फिल्मों में नजर आई हैं, लेकिन वह अपनी मौजूदगी से दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ती हैं।

तारा अभिनेत्री होने के साथ कमाल की गायिका भी हैं। उन्होंने अपना करियर गायिकी से ही शुरू किया था। सबसे पहले वे एक टीवी शो में गायिकी के लिए नजर आई थीं और फिर 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' व 'ओए जस्सी' में अभिनय किया। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के जरिए तारा ने बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसके लिए फिल्मफेयर ने उन्हें बेस्ट डेब्यूडेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया।
अभिनेत्री जल्द ही साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप' में नजर आई थी। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है।

इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' भी रिलीज होगी। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म को अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में शूट किया गया है, लेकिन वैश्विक स्तर पर फिल्म को रिलीज करने के लिए हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में डब किया जाएगा।

admin

Related Posts

केरल हाईकोर्ट का बड़ा कदम: केरल स्टोरी 2 विवाद के बाद फिल्म देखने का लिया फैसला

तिरुवनंतपुरम द केरल स्टोरी 2 विवाद के बीच अब केरल हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। रिलीज से पहले अदालत यह फिल्म देखेगी। बता दें कि मूवी 27 फरवरी 2026…

स्टारडम नहीं बना ढाल: हाईकोर्ट ने रणवीर सिंह की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराज़गी

कर्नाटक गोवा में आयोजित इफ्फी 2025 में रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' के एक सीन की नकल की थी। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बल्ले ने दिया धोखा, 11 भारतीय खिलाड़ी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, वर्ल्ड कप में शर्मनाक रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 0 views
बल्ले ने दिया धोखा, 11 भारतीय खिलाड़ी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, वर्ल्ड कप में शर्मनाक रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू

रणजी ट्रॉफी 2025-26: शुभम पुंडीर की सेंचुरी से फाइनल में बढ़त की ओर जम्मू-कश्मीर

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 0 views
रणजी ट्रॉफी 2025-26: शुभम पुंडीर की सेंचुरी से फाइनल में बढ़त की ओर जम्मू-कश्मीर

आज होगा पाकिस्तान का फैसला? बारिश से उलझा सेमीफाइनल का समीकरण

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
आज होगा पाकिस्तान का फैसला? बारिश से उलझा सेमीफाइनल का समीकरण

गेंद लगते ही गिरा पक्षी, खिलाड़ी ने तुरंत किया CPR, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 1 views
गेंद लगते ही गिरा पक्षी, खिलाड़ी ने तुरंत किया CPR, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

सेमीफाइनल की राह या बाहर का रास्ता: न्यूजीलैंड मैच में श्रीलंका को दिखाना होगा दम

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 3 views
सेमीफाइनल की राह या बाहर का रास्ता: न्यूजीलैंड मैच में श्रीलंका को दिखाना होगा दम