पुरी से हटिया आ रही तपस्विनी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, यात्रियों में दहशत

राउरकेला
अज्ञात बदमाशों ने झारसुगुड़ा जिले के लपंगा स्टेशन के पास पुरी से हटिया आ रही तपस्विनी एक्सप्रेस पर सुबह 5:45 बजे कथित तौर पर पथराव किया। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों द्वारा पथराव किए जाने के कारण पत्थर उक्त ट्रेन के एसी कोच संख्या-बी-7 की सीट संख्या-15 की अगली खिड़की पर लगा। जिससे एसी बोगी का शीशा टूट गया और कोच के अंदर कांच के टुकड़े बिखर गए।

घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान झारसुगुड़ा में घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। आरपीएफ ने पुष्टि की है कि किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पथराव के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसमें शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस संबंध में पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस के कोच अटेंडेंट केसी नायक ने बताया कि वे गेट की ओर जा रहे थे। तभी कुछ यात्री उनके पास आए और बताया कि वे अपनी सीट पर बैठे थे, तभी यह घटना घटी। जिससे वे डर गए। शीशा टूटने के साथ ही शीशे का टुकड़ा भी सीट पर गिर गया।

कोच अटेंडेंट ने घटना की जानकारी उक्त एसी कोच के टीटीई को दी। टीटीई उक्त कोच में पहुंचे और टूटे हुक को देखकर झारसुगुड़ा स्टेशन प्रबंधक को घटना की जानकारी दी। लेकिन राजगांगपुर और राउरकेला में भी उक्त ट्रेन के एसी बोगी का शीशा नहीं बदला गया।

हटिया पहुंचने के बाद शीशा बदलने की जानकारी कोच अटेंडेंट ने दी है। यह कोई नई घटना नहीं है। इसके पहले भी 26 मार्च 2025 को उपद्रवियों ने पानपोष-कलुंगा स्टेशन के बीच राउरकेला-पुरी वंदे-भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पथराव कर बोगी का शीशा तोड़ दिया था। लेकिन अब तक राउरकेला आरपीएफ उक्त आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। एक बार फिर इसी रूट की तपस्विनी एक्सप्रेस में उपद्रवियों ने पथराव कर शीशे तोड़ दिए, जिससे ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

admin

Related Posts

गैस संकट की आशंका खारिज: केंद्र बोला– CNG और PNG उपभोक्ताओं को मिलती रहेगी निर्बाध सप्लाई

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को निर्बाध सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति जारी है। पेट्रोलियम और…

समझौते के दावे पर ईरान ने दिया करारा जवाब, ट्रंप की कूटनीति पर उठे सवाल

नई दिल्ली एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार दावा कर रहे हैं कि ईरान, अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है। वहीं, ईरान ने अपनी तरफ से इन सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव