कांग्रेस पर कसा तंज, राजस्थान-जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

जोधपुर.

मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश के एकीकरण में ऐतिहासिक योगदान है। वे भारत के पहले गृहमंत्री थे, जिन्होंने 545 रियासतों का एकीकरण कर देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज हम उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आज जब भारत स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर अमृत काल में प्रवेश कर चुका है और भारतीय संविधान को अंगीकार किए हुए भी 75 साल हो चुके हैं, देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, तो हम सभी सरदार पटेल से प्रेरणा लेकर उनके महान योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की इच्छा थी कि कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया जाए। आज 75 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह आकांक्षा पूरी हुई है। इस अवसर पर शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "सरदार पटेल और बाबा साहब अंबेडकर को उनके सही स्थान से वंचित किया गया और उनकी उपलब्धियों को परिवार और पार्टी की राजनीति में दफन कर दिया गया लेकिन अब भारत बदल चुका है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इन महान विभूतियों के योगदान को हमेशा याद करेंगे।" इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण कर रहे हैं। उनका योगदान भारत को एक सूत्र में बांधने और रियासतों को एकजुट करने का था और यह योगदान हम हमेशा याद रखेंगे। हम संकल्प लेते हैं कि हम भारतीय लोकतंत्र और संविधान के संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।"

admin

Related Posts

राजस्थान में भी दोहराया राजा रघुवंशी हत्याकांड, प्रेमी और दोस्तों के साथ मिलकर नवविवाहिता ने की पति की हत्या

श्रीगंगा नगर. इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि राजस्थान के श्रीगंगानगर से ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आ गया है।…

राजस्थान के पंचायत चुनाव को लेकर आई बड़ी अपडेट, ‘दो संतान’ और ‘शैक्षिक अनिवार्यता’ होगी लागू?

जयपुर. राजस्थान में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर उम्मीदवारों के बीच पात्रता नियमों को लेकर काफी असमंजस बना हुआ था। खास तौर से चर्चा थी कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार