दिल्ली चुनाव में ताहिर हुसैन की एंट्री, क्या मुस्तफाबाद में बदलेगा मुस्लिम वोटरों का रुख, जानें क्या हैं चुनौतियां

नई दिल्ली
दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी और मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से एआईएमआईएम के प्रत्याशी ताहिर हुसैन भी चुनाव प्रचार के रण में उतर चुके हैं। बुधवार को कस्टडी पैरोल मिलने के बाद ताहिर हुसैन मुस्तफाबाद क्षेत्र में डोर-टू-डोर कैंपेन कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि ताहिर हुसैन की एंट्री से मुस्तफाबाद में मुस्लिम वोटरों का रुख किस और जाएगा और उनके सामने क्या चुनौतियां हैं।

दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन पांच साल बाद जेल से कस्टडी पैरोल पर बाहर आए हैं। कस्टडी पैरोल के अनुसार, ताहिर हर रोज सिर्फ 12 घंटे चुनावी सभा कर सकेंगे। कोर्ट ने कस्टडी पैरोल देते हुए कुछ चीजों पर प्रतिबंध भी लगाया है। जैसे कि वह अपने चुनाव कार्यालय में जा सकते हैं। मतदाताओं से मिल सकते हैं, लेकिन करावल नगर में अपने मूल स्थान पर नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा, वह अपने खिलाफ मामलों के बारे में किसी से कुछ भी नहीं कह सकते हैं।

कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ही ताहिर ने अपना चुनावी कैंपेन शुरू किया है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए ताहिर हुसैन ने कहा था कि बिना केजरीवाल ब्रांड और मोदी ब्रांड के मुस्तफाबाद की जनता उनको जिताने का काम कर रही है।
दरअसल, दिल्ली दंगों के दौरान ताहिर हुसैन आम आदमी पार्टी में थे और वह उस समय पार्षद थे। दंगों में ताहिर का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें तत्काल पार्टी से निकाल दिया। इसके बाद ताहिर को गिरफ्तार कर लिया गया।

ताहिर के जेल से निकलने से पहले मुस्तफाबाद सीट पर लड़ाई ‘आप’ और भाजपा के बीच मानी जा रही थी। लेकिन, ताहिर को कस्टडी पैरोल मिलने के बाद अब यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। आप ने यहां से आदिल अहमद को उतारा है, तो वहीं भाजपा ने मोहन सिंह बिष्ट पर दांव चला है, जबकि कांग्रेस ने यहां से पूर्व विधायक हसन अहमद के बेटे अली अहमद पर भरोसा जताया है।

ताहिर के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वह पांच साल तक जनता से दूर दिल्ली दंगों के आरोप में जेल में बंद रहे। हालांकि, यह इलाका वैसे तो कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, मगर यहां भाजपा और आप ने भी सेंध लगाने का काम किया है। इस बार यहां लड़ाई भी तगड़ी है और ताहिर आप और कांग्रेस के मुस्लिम वोटरों में सेंध लगाने का प्रयास करेंगे।

बता दें कि मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। ऐसे में यहां से हमेशा मुस्लिम प्रत्याशी के ही जीतने की संभावना बनी रहती है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर पुरुष मतदाताओं की संख्या 155706, महिला मतदाताओं की संख्या 133193, तीन थर्ड जेंडर समेत कुल मतदाताओं की संख्या 2,88,902 है। इसमें मुस्लिम वोटर 39.5 फीसद हैं।

  • admin

    Related Posts

    आरोग्य मंदिर बनाम मोहल्ला क्लीनिक: सौरभ भारद्वाज बोले—पुरानी योजनाओं को बताई जा रही नई उपलब्धि

    नई दिल्ली दिल्ली की राजनीति में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली…

    सीमा हैदर के आगे झुका गुलाम, जंग में पीछे हटने को हुआ मजबूर

    ग्रेटर नोएडा चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर ने अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के खिलाफ एक जंग में जीत हासिल करती दिख रही है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा