T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

नई दिल्ली
टी20 विश्‍व कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ऑस्‍ट्रेलिया सुपर-8 से बाहर हो गई है, वहीं जिम्‍बाब्‍वे ने अगले दौर में जगह बना ली है। मंगलवार को आयरलैंड और जिम्‍बाब्‍वे का मैच बारिश में धुल गया। ऐसे में दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दिया है। जिम्‍बाब्‍वे पहले ही अपने 2 मैच जीत चुकी थी, ऐसे में टीम के 5 अंक हो गए। दूसरी ओर ऑस्‍ट्रेलिया को अपने पिछले 3 मैच में 1 ही जीत मिली थी।

विश्‍व कप में ऑस्‍ट्रेलिया का सफर
ऑस्‍ट्रेलिया ने जीत के साथ टी20 विश्‍व कप 2026 का आगाज किया था। अपने पहले मैच में कंगारू टीम ने आयरलैंड को 67 रन से मात दी। हालांकि, इसके बाद ऑस्‍ट्रेलिया को बैक टू बैक हार मिली। जिम्‍बाब्‍वे ने ऑस्‍ट्रेलिया को 23 रन से रौंद दिया। सोमवार को श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को 8 विकेट से धूल चटाई। इसके बाद ऑस्‍ट्रेलिया की सुपर-8 की उम्‍मीदों को झटका लगा। वह सुपर-8 में जगह बनाने के लिए अन्‍य टीम के रिजल्‍ट पर निर्भर थे।

जिम्‍बाब्‍वे पर निर्भर थी ऑस्‍ट्रेलिया
ऑस्‍ट्रेलिया को अगर सुपर-8 में जगह बनानी थी तो इसके लिए जरूरी था कि जिम्‍बाब्‍वे अपने दोनों मैच हार जाए। इससे टीम के 4 अंक ही रहते। वहीं कंगारू टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच में ओमान को बड़े अंत से हराकर सुपर-8 में जा सकती थी। टी20 विश्‍व कप 2026 में जिम्‍बाब्‍वे के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने अब तक हार का मुंह नहीं देखा है। सबसे पहले जिम्‍बाब्‍वे को ओमान को 8 विकेट से करारी शिकस्‍त दी। इसके बाद सिकंदर रजा की कप्‍तानी वाली टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर सभी को चौंका दिया।

सुपर-8 में इन टीमों से भिड़ेगा भारत
ऑस्‍ट्रेलिया के बाहर होते ही यह भी तय हो गया कि इंडिया सुपर-8 में किस-किस टीम से टकरागी। 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। इसके बाद 26 फरवरी को सूर्या एंड कंपनी जिम्‍बाब्‍वे से भिड़ेगी। यह मैच चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में होगा। सुपर -8 के आखिरी मैच में मैन इन ब्‍ल्‍यू का सामना वेस्‍टइंडीज से होगा। यह भिड़ंत कोलकाता के ईडन गार्डंस में होगी।

admin

Related Posts

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

नई दिल्ली विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के रिटायरमेंट के चलते भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में ट्रांजिशन के दौर से गुजर रही है. इधर भारतीय…

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

हैदराबाद IPL10वां लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में लखनऊ की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?