T20 वर्ल्ड कप 2026: 20 में से 15 टीमों को मिली जगह, शेष 5 के लिए मुकाबला अब शुरू

नई दिल्ली
इटली और नीदरलैंड्स का नाम कन्फर्म होने के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली 20 में से 15 टीमों का नाम साफ हो गया है। ICC टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालीफायर्स के जरिए इन दोनों टीमों को टी20 वर्ल्ड कप का टिकट मिला। नीदरलैंड्स की टीम पहले भी इस आईसीसी इवेंट का हिस्सा बन चुकी है, मगर इटली ने वर्ल्ड क्रिकेट को हैरान किया है। इटली ने पहली बार किसी भी स्टेज के क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है। आईए एक नजर उन 15 टीमों पर डालते हैं जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट मिल चुका है और 5 टीमें कहां से आएगी।
 
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका के पास है, ऐसे में होस्ट नेशन होने के नाते इन दोनों टीमों को डायरेक्ट टिकट मिला है। इनके अलावा पिछले टी20 वर्ल्ड कप की टॉप-7 टीमों ने भी डायरेक्ट क्वालीफाई किया है, जिसमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, यूएसए और वेस्टइंडीज शामिल है। वहीं आयरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को आईसीसी टी20 रैंकिंग के जरिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट मिला है।

इन 12 टीमों को तो बिना क्वालीफायर मैच खेले टी20 वर्ल्ड कप का टिकट मिल गया है, बची 8 टीमों को अपने-अपने रीजन के क्वालीफायर्स खेलकर टूर्नामेंट में शामिल होना था। कनाडा अमेरिका क्वालीफायर्स जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट हासिल करने वाली 13वीं टीम बनी और अब इटली और नीदरलैंड्स ने यूरोप क्वालीफायर्स के जरिए टॉप-20 टीमों में अपनी जगह बनाई। बची 5 में से 2 टीमें अफ्रीका क्वालीफायर से तो 3 टीमें एशिया और ईएपी क्वालीफायर के जरिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें-
अफ़ग़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कनाडा, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, इटली, नीदरलैंड

  • admin

    Related Posts

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    नयी दिल्ली भारत 2028 विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। ये खेल ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित किये जाये। भारत की मेजबानी वाली बोली को विश्व एथलेटिक्स परिषद…

    सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर

    जयपुर आईपीएल 2026 से पहले चोटिल खिलाड़ियों की चिंता बढ़ती जा रही है। अब राजस्थान रॉयल्स का स्टार ऑलराउंडर भी इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो सकता है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर

    IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

    हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की

    ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

    तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी