स्विफ्ट डिजायर ने हासिल किया माइलस्टोन, 30 लाख से ज्यादा यूनिट का प्रोडक्शन, 16 साल से भारत की नंबर-1 सेडान कार

मुंबई

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय सेडान डिजायर के साथ एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है मारुति डिजायर ने 30 लाख यूनिट्स के संचयी उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि केवल 17 सालों से कम समय में हासिल हुई है, जो इस सेडान की लोकप्रियता और भारत में सबसे पसंदीदा सेडान के रूप में इसकी स्थिति को दर्शाती है। मार्च 2008 में लॉन्च हुई डिजायर ने लगातार ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर खुद को अपडेट किया है। मारुति सुजुकी की सेडान कैटेगिरी में मजबूती से अपनी जगह बनाई है।

मारुति डिजायर का सफर

मारुति डिजायर ने अपना पहला 10 लाख यूनिट का आंकड़ा अप्रैल 2015 में पार किया था। इसके बाद 20 लाख यूनिट का आंकड़ा जून 2019 में और 30 लाख यूनिट का आंकड़ा दिसंबर 2024 में हासिल किया है। सालों से इस सेडान ने चार जेन के रूप में अपडेट मिले हैं।

2008: पहली जेनरेशन की डिजायर लॉन्च।

2012: दूसरी जेनरेशन का आगमन।

2017: तीसरी जेनरेशन की डिजायर लॉन्च।

2024: चौथी जेनरेशन की डिजायर का डेब्यू, जिसमें प्रोग्रेसिव डिजाइन, दो-टोन इंटीरियर्स और कई नए फीचर्स हैं।

सेडान सेगमेंट में लीडर

मारुति डिजायर लॉन्चिंग के बाद से ही कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में मार्केट लीडर बनी हुई है। लगातार पिछले 16 सालों से भारत की नंबर 1 सेडान का खिताब अपने नाम किए हुए है। चौंकाने वाली बात यह है कि 2008 के बाद से हर दूसरी कॉम्पैक्ट सेडान जो भारत में बेची गई है, वह डिजायर है। यह भारत की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है, जो इसे हर सेगमेंट के ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाती है।
ग्लोबल मार्केट में सफलता और निर्यात

मारुति डिजायर ने भारतीय सीमाओं के बाहर भी अपना प्रभाव छोड़ा है। अक्टूबर 2008 से 48 देशों में इसका निर्यात किया जा रहा है। अब तक, 2.6 लाख यूनिट्स लैटिन अमेरिका, सेंट्रल अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य-पूर्व जैसे देशों में भेजी जा चुकी हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में डिजायर मारुति सुजुकी का दूसरा सबसे अधिक निर्यात किया जाने वाला मॉडल बना।
प्रबंध निदेशक ने क्या कहा?

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी टकेउची ने कहा कि हम अपने ग्राहकों के आभारी हैं, जिनके विश्वास और समर्थन के कारण डिजायर ने 30 लाख उत्पादन का यह माइलस्टोन हासिल किया है। उनका फीडबैक हमें हमेशा बेहतर और इनोवेशन बनाने के लिए प्रेरित करता है। नई डिजायर एडवांस डिजाइन, एडवांस फीचर्स और शानदार माइलेज के साथ नए मानक स्थापित करती है। डिजायर ने हमारे लिए सेडान सेगमेंट में 16 सालों तक लगातार नेतृत्व बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है।

2024 में लॉन्च हुई नई डिजायर ने 5-स्टार भारत NCAP सुरक्षा रेटिंग हासिल की है, जो इसे अब और भी बड़े सेल्स टारगेट की ओर बढ़ा रहा है। डिजायर की विश्वसनीयता और प्राइस इसे भारतीय ग्राहकों के लिए हमेशा की पहली पसंद बनाए रखते हैं।

admin

Related Posts

iPhone खोया, किस्मत जागी: Apple ने बदले में दे दिया 2TB वाला मॉडल

नई दिल्ली एक शख्स के लिए उसके iPhone का खो जाना बेहद फायदेमंद साबित हुआ। दरअसल Reddit यूजर 'ScienceFuture2300' ने आप बीती शेयर करते हुए बताया कि किस तरह उसका…

कीमती धातुओं में हलचल: सोना महंगा, चांदी अब भी ₹1.60 लाख नीचे — देखें लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली  सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. इस साल बीते 29 जनवरी को लाइफ टाइम हाई छूने के बाद अचानक दोनों कीमती धातुएं क्रैश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!