जयपुर एयरपोर्ट पर मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला, यात्री को आरयूएचएस अस्पताल में आइसोलेट किया

जयपुर
दुबई से जयपुर लौटे एक यात्री में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद उसे राजस्थान स्वास्थ्य एवं विज्ञान विश्वविद्यालय अस्पताल (आरयूएचएसएच) भेज दिया गया। मेडिकल स्टाफ ने यात्री को राजस्थान स्वास्थ्य एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) अस्पताल में आइसोलेट किया। मरीज के सैंपल को जांच के लिए सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा गया। 20 वर्षीय संदिग्ध मरीज नागौर जिले का रहने वाला है।

संदिग्ध मरीज को हल्का बुखार है और उसके शरीर पर लाल चकत्ते हैं। संदिग्ध आज फ्लाइट से सुबह दुबई से जयपुर आया, तो सवाई मानसिंह एयरपोर्ट पर तैनात चिकित्सा टीम ने उसके लक्षणों के आधार पर उसे मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला मान लिया। निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने कहा कि एयरपोर्ट पर अधिकारी द्वारा की गई स्वास्थ्य जांच में उसके शरीर पर चकत्ते पाए गए। युवक को आरयूएचएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसे चिकन पॉक्स होने की पुष्टि हुई। फिर भी एहतियात के तौर पर उसके रक्त का नमूना मंकीपॉक्स की जांच के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर है और उसका उपचार चल रहा है।

डॉ. माथुर ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की मदद से युवक के आसपास बैठे यात्रियों का भी पता लगाया जा रहा है। अगर युवक जांच में पॉजिटिव पाया जाता है, तो भारत सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि दुबई मंकीपॉक्स से प्रभावित देशों में शामिल नहीं है।

आरयूएचएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मंकीपॉक्स को लेकर अस्पताल में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। एक पूरी मंजिल मंकीपॉक्स से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित कर दी गई है। आपको बताते चलें, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसे वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है। राजस्थान में भी चिकित्सा विभाग ने इस बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया है और गाइडलाइन जारी की है।

 

admin

Related Posts

गरमाये मुद्दे के बीच हाथापाई की नौबत!, राजस्थान विधानसभा में हाई-वोल्टेज ड्रामा

जयपुर. राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को उस वक्त भारी बवाल मच गया जब विपक्ष ने जयपुर की हिंगोनिया गौशाला के पास गाय के बछड़े का कटा सिर…

राजस्थान में ACB की कार्रवाई, JJM घोटाले में शामिल 15 लोगों पर सख्ती

जयपुर  राजस्थान में बहुचर्चित जल जीवन मिशन (JJM) घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार सुबह बड़ा एक्शन लिया। एसीबी की टीमों ने राजस्थान सहित कई राज्यों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर