सुशील कुमार शिंदे के फैसले ने सबको चौंका दिया, वोटिंग के बीच सुशील कुमार शिंदे का निर्दलीय को समर्थन

सोलापुर
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस के सीनियर नेता सुशील कुमार शिंदे और उनकी बेटी प्रणीति शिंदे ने सोलापुर दक्षिण सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार धर्मराज कडाड़ी को समर्थन कर दिया है। यहां से उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने उम्मीदवार उतारा था, जो कांग्रेस के साथ महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है। ऐसे में सुशील कुमार शिंदे के फैसले ने सबको चौंका दिया है। अब देखना होगा कि इस सीट पर उनके समर्थन का क्या असर दिखता है। सुशील कुमार शिंदे वोट डालने पहुंचे थे और जब बूथ से बेटी के साथ बाहर आए तो उन्होंने निर्दलीय कैंडिडेट के समर्थन का ऐलान कर दिया।

अपने स्टैंड के बारे में जानकारी देते हुए सुशील कुमार शिंदे ने कहा, 'मेरा भरोसा है कि धर्मराज कडाड़ी एक अच्छे उम्मीदवार हैं और क्षेत्र के भविष्य के लिए ठीक रहेंगे। शुरुआत में दिलीप माने को कांग्रेस से मौका मिलता दिख रहा था, लेकिन उन्हें AB फॉर्म नहीं मिला। ऐसे में अब हमने धर्मराज के ही समर्थन का फैसला लिया है।' इससे पहले भी शिंदे ने इस सीट को उद्धव सेना के खाते में देने पर हैरानी जताई थी। उनका कहना था कि यहां कांग्रेस का मजबूत जनाधार रहा है। ऐसे में उद्धव सेना के खाते में इस सीट का जाना गलत है।

देश के पूर्व होम मिनिस्टर सुशील कुमार शिंदे ने कहा था, 'यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है। मैं यहां से चुना जा चुका हूं और महाराष्ट्र के सीएम के तौर पर काम करने का मौका मिला था। शिवसेना ने जल्दबाजी में यहां से अमर पाटिल को उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन यहां से उनका दावा बनता नहीं है। कांग्रेस ने यह सीट लगातार अपने पास रखी है और उसे जीत मिलती रही है। ऐसे में शिवसेना के खाते में यह सीट देना समझ से परे है।' वहीं उनकी बेटी प्रणीति ने भी पिता की बात को ही सही करार दिया था।

शिंदे का कहना था कि सोलापुर साउथ सीट ऐतिहासिक तौर पर कांग्रेस के पास ही रही है। प्रणीति ने कहा कि यहां तो कांग्रेस का गढ़ रहा है और सीएम तक यहां से जीतकर बने हैं। हम अब तक यहां से अघाड़ी धर्म निभा रहे थे। लेकिन यहां पंढरपुर की तरह फ्रेंडली मुकाबला संभव नहीं था। ऐसी स्थिति में हमने निर्दलीय कैंडिडेट का ही समर्थन करने का फैसला लिया।

admin

Related Posts

सरकार दबाव में? तेल खरीद पर पीएम ने किया समझौता: राहुल गांधी

नई दिल्ली लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोमवार को तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक कंप्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री हैं। केरल में…

बुलडोजर राजनीति पर Abhishek Banerjee का वार—पश्चिम बंगाल में नहीं मिलेगी एंट्री

कोलकाता तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बुलडोजर शैली की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन