टेस्ट में नहीं चला सूर्यवंशी का बल्ला, म्हात्रे की धमाकेदार पारी से भारत को राहत

बेकेनहैम

भारत अंडर-19 ने दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 450 बना लिए। आक्रामक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (14) सस्ते में आउट हो गए, जबकि वनडे सीरीज में संघर्ष करने वाले म्हात्रे ने 115 गेंदों पर 14 चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर बड़े स्कोर की नींव रखी।

कप्तान आयुष म्हात्रे ने सफेद गेंद के फॉर्मेट में अपनी खराब फॉर्म से उबरते हुए शानदार शतक जड़ा जिससे भारत अंडर-19 टीम शनिवार को पहले ‘युवा टेस्ट’ के शुरुआती दिन इंग्लैंड के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है। भारत अंडर-19 ने दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 450 बना लिए। आक्रामक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (14) सस्ते में आउट हो गए, जबकि वनडे सीरीज में संघर्ष करने वाले म्हात्रे ने 115 गेंदों पर 14 चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर बड़े स्कोर की नींव रखी। उन्होंने विहान मल्होत्रा (67) के साथ दूसरे विकेट के लिए 173 रन जोड़े।

इस जोड़ी के पवेलियन लौटने के बाद अभिज्ञान कुंडू (95 गेंदों पर 90) और राहुल कुमार (81 गेंदों पर 85) अपने-अपने शतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को 400 रन के करीब पहुंचाया।

दोनों ने पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 27.4 ओवर में 179 रन जोड़े। कुंडू ने जहां 10 चौके और एक छक्का लगाया, वहीं कुमार ने 14 चौके और एक छक्का लगाकर कहीं ज्यादा आक्रामक प्रदर्शन किया।

इंग्लैंड के लिए माइकल वॉन के बेटे आर्ची वॉन ने अपनी ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी से म्हात्रे सहित दो विकेट लिए। उनके खिलाफ हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने 17 ओवर में 108 रन बटोरे।

दिन का खेल खत्म होते समय आरएस अंबरीश 31 और हेनिल पटेल छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    कोलंबो आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए…

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

     नई दिल्ली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम