यूपी में सर्वे टीम पर हमला, महिला BLO और लेखपाल घायल; आरोपी पुलिस गिरफ्त में

रायबरेली 
उत्तर प्रदेश के रायबरेली के पाल्हीपुर गांव में मतदाता सूची के एसआईआर का कार्य कर रहे सरकारी कर्मचारियों पर जानलेवा हमले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान और उसके साथी पर एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और एक लेखपाल को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का आरोप है। इसके बाद सरकारी प्रपत्र फाड़ने और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित महिला बीएलओ आरती यादव और लेखपाल अविनाश भारती पाल्हीपुर गांव में एसआईआर का कार्य कर रहे थे। ग्राम प्रधान दीपक यादव अपने साथी नोखई के साथ मौके पर पहुंचा और कार्य में बाधा डालने लगा। इसके बाद बीएलओ ने ग्राम प्रधान को समझाने का प्रयास किया तो प्रधान बीएलओ से अभद्रता करने लगे।

मामले बढ़ने पर लेखपाल अविनाश भारती के बीच-बचाव करने पर प्रधान और भड़क उठा। इसके बाद उसने जनगणना प्रपत्र फाड़ दिया और गालियां देने लगा। इसके बाद ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद दोनों कर्मी किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। मामला बढ़ने पर पीड़ित सरकारी कर्मचारियों ने इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी सलोन, चन्द्र प्रकाश को दी। मामले की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल राघवन कुमार सिंह को तुरंत मामले की जांच करने और आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है।

क्षेत्राधिकारी सलोन यादवेंद्र बहादुर ने बताया कि तहरीर मिली थी कि लेखपाल और बीएलओ की ओर से पाल्हीपुर गांव में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम किया जा रहा है, जहां पर ग्राम प्रधान और उसके साथी ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जिसके बाद उन्हें गांव से बाहर निकाल दिया गया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्रामीणों से भी पूरे मामले की पूछताछ की जा रही है। इस घटना में जो भी लोग शामिल थे, उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान पर महिला बीएलओ और लेखपाल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप लगा है। इसकी जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: 100 MLA जुटाओ, CM बन जाओ, योगी के दौरे पर कसा तंज

लखनऊ अखिलेश यादव ने कहा कि यदि कोई अपने साथ 100 विधायक तोड़कर लाता है तो विपक्ष उसे मुख्यमंत्री बनने में पूरा सहयोग और समर्थन करेगा। उन्होंने दोनों डिप्टी सीएम…

नए उत्तर प्रदेश की पहचान बनेगा मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर: सीएम योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली-मेरठ के बीच 'नमो भारत' रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो कॉरिडोर के शुभारंभ को नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का स्वर्णिम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच