अगले महीने शुरू होगा इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन का सर्वे, महू के कई गांवों पर पड़ेगा असर

 इंदौर
 इंदौर से मनमाड़ के बीच महत्वाकांक्षी रेल परियोजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। 309 किमी लंबी इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन का 170.56 किमी हिस्सा मध्य प्रदेश में स्थित है और यह तीन जिलों से होकर गुजरेगी। अक्टूबर माह से मध्य प्रदेश में इस रेल लाइन का जमीनी सर्वे शुरू किया जाएगा, जिसमें रेल लाइन के मार्ग में आने वाले किसानों के खसरे चिह्नित किए जाएंगे।

यह रेल लाइन इंदौर जिले के 18 गांवों से होकर गुजरेगी। इन गांवों में रेल लाइन के अंतर्गत आने वाली भूमि के स्वामियों के नामों की जांच की जा चुकी है, ताकि खसरे के प्रकाशन के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।

इंदौर जिले की महू तहसील से होकर गुजरने वाली इस रेल लाइन के लिए अक्टूबर से रेलवे द्वारा सर्वेक्षण कार्य आरंभ किया जाएगा। यह सर्वेक्षण जमीनी स्तर पर होगा, जिसमें नपती कर निशान लगाए जाएंगे। साथ ही रेल लाइन के अंतर्गत आने वाली भूमि के खसरे नंबर और भूमि का रकबा भी दर्ज किया जाएगा।

रेलवे के कोआर्डिनेटर सुशील वाडेकर ने बताया कि मध्य प्रदेश में सर्वे का कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सर्वे के बाद ही यह तय होगा कि किस गांव की कितनी भूमि रेल लाइन में आएगी। प्रारंभिक सर्वेक्षण में यह निर्धारित किया जा चुका है कि रेल लाइन किन गांवों से गुजरेगी।

महू तहसील के 18 गांव शामिल

खेड़ीमुरार, कादमपुर, खुदालपुरा, कुराड़ा खेड़ी, नांदेड, जामली, बेरछा, खेड़ी, गवली पलासिया, अहिल्यापुर, चेनपुरा, आशापुर, मालेंडी, कोदरिया, बोरखेड़ी, चौरड़िया, न्यू गुराड़िया, कैलोद और महू का शहरी क्षेत्र।

आदिवासी अंचल को मिलेगी कनेक्टिविटी

इस रेल लाइन के निर्माण से धार, खरगोन और बड़वानी जिलों के आदिवासी अंचलों को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। लगभग 35 लाख जनसंख्या को रेल सेवा के आरंभ होने से आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही इंदौर से मुंबई की दूरी भी कम होगी, जिससे लोगों का सफर आसान हो जाएगा। वर्तमान में मुंबई जाने के लिए उज्जैन, रतलाम और बड़ौदा होकर यात्रा करनी पड़ती है, लेकिन इस नई रेल लाइन से यात्रा की दूरी लगभग 300 किमी कम हो जाएगी।

admin

Related Posts

हितग्राहियों को किये हितलाभ वितरित भोपाल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है  कि देश की आजादी के आंदोलन में भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या भील, भीमा नायक, शंकर शाह, रघुनाथ शाह जैसे  जनजातीय जननायकों का योगदान…

“छिंदवाड़ा के दिशा लर्निंग सेंटर” से 17 अभ्यर्थियों का सुरक्षा बलों में चयन

भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ विनीत कपूर के मार्गदर्शन में प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं बटालियन में संचालित दिशा लर्निंग सेंटर के माध्यम से दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा