सरगुजा ओलंपिक: 3.50 लाख खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, CM साय ने अनावरण किया लोगो और गजरु शुभंकर

रायपुर 
 बस्तर ओलंपिक की अपार सफलता के बाद अब सरगुजा अंचल भी खेल महाकुंभ के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित गरिमामयी समारोह में सरगुजा ओलंपिक 2026 के लोगो और शुभंकर “गजरु” का विधिवत अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक, यहां की खेल प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सशक्त मंच बनेगा। उन्होंने बताया कि 12 खेल विधाओं में लगभग 3 लाख 50 हजार खिलाड़ियों का पंजीयन इस बात का प्रमाण है कि सरगुजा पूरे मनोयोग, ऊर्जा और उत्साह के साथ इस आयोजन के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर ओलंपिक को जिस तरह जनभागीदारी ने राष्ट्रीय पहचान दिलाई, उसी तरह सरगुजा ओलंपिक भी नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को राज्य की खेल प्रशिक्षण अकादमियों में सीधा प्रवेश दिया जाएगा और उन्हें यूथ आइकॉन के रूप में युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनाया जाएगा।

लोगो और शुभंकर का विशेष महत्व
सरगुजा ओलंपिक 2026 का लोगो अंचल की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और खेल भावना को दर्शाता है। लोगो के केंद्र में मैनपाट का प्रसिद्ध टाइगर पॉइंट जलप्रपात दर्शाया गया है, जो ऊर्जा और निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। चारों ओर 12 खेलों के चिन्ह समावेशिता और समान अवसर का संदेश देते हैं। लाल रंग पहाड़ी कोरवा जनजाति की परंपराओं से जुड़ा हुआ है, जो शक्ति, साहस और जीवन-ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। शुभंकर “गजरु” सरगुजा अंचल की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। हाथी को आदिवासी समाज में बल, धैर्य, बुद्धिमत्ता और एकता का प्रतीक माना जाता है, जो खेल भावना और टीम वर्क का संदेश देता है।

तीन स्तरों पर होंगी प्रतियोगिताएं

सरगुजा ओलंपिक के लिए 28 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक पंजीयन किया गया, जिसमें 6 जिलों से करीब 3.50 लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 1.59 लाख पुरुष और 1.89 लाख महिलाएं शामिल हैं। कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, रस्साकसी सहित 12 खेल विधाओं में विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मुख्य सचिव विकास शील, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, खेल सचिव यशवंत कुमार, संचालक खेल श्रीमती तनुजा सलाम सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

admin

Related Posts

धर्मांतरण को लेकर बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ में गरमाया माहौल

कोरबा. ऊर्जाधानी कोरबा आज पूरी तरह से राममय हो गई है. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी पाँच दिवसीय हनुमंत कथा के लिए कोरबा पहुँच चुके हैं.…

छत्तीसगढ़ में खत्म होता नक्सलवाद, मिशिर बेसरा के आत्मसमर्पण की आहट तेज

बस्तर. बस्तर में दशकों पुराना नक्सलवाद अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है और 31 मार्च 2026 इसकी समाप्ति की दिशा में निर्णायक तारीख बनती दिख रही है। शीर्ष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए