सुपर टैकल ने हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में पहुंचाया, यूपी योद्धाज को 28-25 से हराया

पुणे
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के पहले फाइनालिस्ट का नाम तय हो गया। पहले सेमीफाइनल में हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धाज को हराकार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली। अंतिम मिनट में राहुल सेतपाल द्वारा किए गए सुपर टैकल की बदौलत हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धाज को 28-25 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। गगन ने पहली रेड पर शादलू का शिकार किया, लेकिन विनय ने मल्टीप्वाइंटर के साथ उन्हें रिवाइव करा लिया। इसके बाद यूपी ने लगातार चार अंक लेकर 5-2 की लीड ले ली। शिवम और विनय बाहर थे। फिर शादलू ने बोनस लेने के बाद भवानी को बैकहोल्ड कर स्कोर 4-5 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले। 10 मिनट बाद यूपी 6-5 से आगे थे।

ब्रेक के बाद स्कोर हुआ बराबर
ब्रेक के बाद विनय ने डू ओर डाई रेड पर सुमित को बाहर कर स्कोर बराबर किया। इसके बाद संजय ने गगन को लपक हरियाणा को लीड दिला दी। फिर शिवम को डैश कर यूपी ने स्कोर 7-7 कर दिया। इस बीच विनय ने आशू को बाहर कर शिवम को रिवाइव करा लिया। इसके बाद भवानी ने मल्टीप्वाइंटर के साथ यूपी को 9-8 से आगे कर दिया।

हरियाणा ने बनाई लीड
हरियाणा ने पहला ऑलआउट ले 17-13 की लीड ले ली। आलइन के बाद हरियाणा ने 1 के मुकाबले दो अंक ले पांच की लीड बनाए रखा। इस बीच शिवम ने महेंदर को आउट कर लीड 6 की कर दी, लेकिन शादलू ने गगन के खिलाफ गलती कर दी। फिर यूपी ने लगातार दो अंक लेकर 30 मिनट बाद स्कोर 21-18 कर दिया।

अंत में हरियाणा ने फाइनल में बनाई जगह
इसके बाद यूपी ने लगातार दो अंक ले स्कोर 21-23 कर दिया। हालांकि, हरियाणा ने लगातार दो अंक के साथ फासला फिर 4 का कर लिया। फिर यूपी ने लगातार दो अंक के साथ स्कोर 23-25 कर दिया। 39वें मिनट में गगन ने जयदीप को बाहर कर फासला 1 किया, लेकिन विनय ने डू ओर डाई रेड पर भरत को बाहर कर फासला फिर 2 का कर दिया। हरियाणा सुपर टैकल सिचुएशन में थे। अगली रेड पर सेतपाल ने गगन को लपक हरियाणा की जीत पक्की कर दी।

  • admin

    Related Posts

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    कराची  पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद अब मैदान से ज्यादा सुर्खियां कोर्टरूम जैसी सुनवाई बटोर रही हैं. पाकिस्तान के अनुभवी ओपनर फखर जमां ने PSL…

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    मुल्लांपुर गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी आईपीएल मुकाबला साल 2025 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसे पंजाब किंग्स ने 243…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

    गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

    एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

    जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम