सुपर माइलेज और नया इंजन: Maruti की 2026 हाइब्रिड कारें जल्द बाजार में

नई दिल्ली 
मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने जा रही है। कंपनी 2026 तक चार नई हाइब्रिड कारें लॉन्च करेगी। Victoris, Fronx Hybrid, नई Baleno और Suzuki Spacia बेस्ड MPV इसमें शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कारों के माइलेज, फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स।

मारुति का बड़ा दांव– हाइब्रिड कारों की एंट्री
भारत में तेजी से बढ़ते ऑटोमोबाइल बाजार में अब इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए मारुति सुजुकी आने वाले वर्षों में ग्रीन मोबिलिटी पर जोर दे रही है। कंपनी 2026 तक चार नई हाइब्रिड कारें लॉन्च करने वाली है। इनमें Victoris, Fronx Hybrid, नई Baleno और Suzuki Spacia प्लेटफॉर्म पर आधारित एक मिनी MPV शामिल है।

Victoris
1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन (103bhp)
1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन (116bhp)
1.5 लीटर पेट्रोल + CNG इंजन (89bhp)

कंपनी का दावा है कि Victoris का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट 28.65 kmpl तक का माइलेज देगा। अगर यह दावा सही साबित होता है तो यह SUV भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार बन जाएगी।

Fronx Hybrid
मारुति अपनी इन-हाउस हाइब्रिड टेक्नोलॉजी HEV (Hybrid Electric Vehicle) पर काम कर रही है। यह एक सीरीज हाइब्रिड सिस्टम होगा, जिसमें पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी का उपयोग होगा। इसकी खासियत होगी कि यह बेहद किफायती होगा और 35 kmpl से ज्यादा का माइलेज देगा।

इस सिस्टम को सबसे पहले 2026 में आने वाली Fronx Hybrid में इस्तेमाल किया जाएगा। बाहर की ओर ‘Hybrid’ बैज और अंदर खास सॉफ्टवेयर देखने को मिलेंगे। हालांकि डिजाइन और इंटीरियर में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन माइलेज और ड्राइविंग अनुभव में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

Baleno Hybrid 
मारुति की नेक्स्ट-जेन Baleno भी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। इसमें नया स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन, बेहतर स्टाइलिंग और फीचर-लोडेड इंटीरियर दिया जाएगा। इसका डिजाइन मौजूदा Baleno से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न होगा। हाइब्रिड इंजन की वजह से ग्राहकों को बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों मिलेंगे।

Suzuki Spacia
मारुति अपनी नई सब-4 मीटर MPV को जापान-स्पेक Suzuki Spacia के प्लेटफॉर्म पर तैयार करेगी। यह कार सीधे तौर पर Renault Triber और Nissan की आने वाली सब-कॉम्पैक्ट MPV से टक्कर लेगी। इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ ज्यादा स्पेस और प्रैक्टिकल फीचर्स मिलेंगे, जिससे यह फैमिली कार सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनेगी।

मारुति का भविष्य का हाइब्रिड रोडमैप
2027 में आने वाली नई Swift में यह हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा।
2029 में लॉन्च होने वाली नई Brezza में भी यही टेक्नोलॉजी दी जाएगी।

क्यों खास है मारुति की नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी?
पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोटर का संयोजन, जिससे फ्यूल की बचत होगी।
35 kmpl से ज्यादा माइलेज देने की क्षमता।
कम उत्सर्जन, जिससे पर्यावरण को कम नुकसान।
किफायती और मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए उपयुक्त विकल्प।

  • admin

    Related Posts

    करदाताओं की राय आमंत्रित, आयकर विभाग ने नए प्रपत्रों और नियमों पर मांगा फीडबैक

    नई दिल्ली आयकर विभाग ने रविवार को कहा कि उसने एक अप्रैल से प्रभावी होने वाले नए आयकर कानून, 2025 के तहत कर नियमों और प्रपत्रों के मसौदे पर हितधारकों…

    TESLA को बड़ा झटका: हाई-EV मार्केट में भी 88% फिसली बिक्री, जानें गिरावट की वजह

     नई दिल्ली     यूरोप में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बात हो और टेस्ला का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है. लेकिन इस बार कहानी थोड़ी उलटी है. जिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल