बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर ‘सुपर कूल’ सुपरमैन

अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए मेकर्स क्या नहीं करते और ऐसा हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के सभी लोग करते हैं। जहां हाल ही में 'मेट्रो इन दिनों' के प्रमोशन के लिए सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर मुंबई मेट्रो में ट्रैवल करते दिखे, वहीं वार्नर ब्रदर्स 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली जेम्स गन के डायरेक्‍शन में बनी 'सुपरमैन' ने सीधे मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर लैंडिंग कर डाली है।

दरअसल सोमवार की रात बांद्रा-वर्ली सी लिंक का नजारा दूर से ही बेहद अलग नजर आ रहा था। 11 जुलाई को वार्नर ब्रदर्स की फिल्म की रिलीज से लोगों में उत्साह बढ़ाने के लिए मेकर्स ने सुपरमैन को सीधे समंदर के बीच उतारा। अब ट्विटर पर लोग बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वीडियो और तस्वीरें लगातार शेयर कर रहे हैं। इन झलकियों में निर्देशक जेम्स गन की आने वाली डीसी फिल्म 'सुपरमैन' की तस्वीरें नजर आ रही हैं ।

बांद्रा सी लिंक के सस्पेंशन केबल्स पर सुपरमैन की लैंडिंग
बांद्रा सी लिंक के खूबसूरत लैंडमार्क के सस्पेंशन केबल्स पर सुपरमैन को उसके खास अवतार में उड़ान भरते देख लोगों का एक्साइटमेंट काफी हाई नजर आया। इस शानदार 'आर्ट' को लोग सुपरकूल बता रहे हैं। एक ने कहा- सुपरमैन ने मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर कब्ज़ा कर लिया है। एक और ने ट्वीट में लिखा – मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर सुपरमैनमूवी का प्रमोशन लाजवाब है @WarnerBrosIndia को बधाई। एक फैन ने कहा- सीलिंक नीले रंग में जगमगा रहा है, जिस पर सुपरमैन नजर आ रहा, क्या चल रहा है, मुंबई?

सुपरमैन इसी महीने 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही
बताते चलें कि वार्नर ब्रदर्स की ये फिल्म सुपरमैन इसी महीने 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म 9 जुलाई से ग्लोबली और 11 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन में रिलीज होगी। यहां ये भी बताना चाहेंगे कि ये फिल्म आईमैक्स, रियलडी 3डी, डॉल्बी सिनेमा, स्क्रीनएक्स और 4डीएक्स पर रिलीज होगी।

'सुपरमैन' में कौन-कौन से कलाकार
जेम्स गन की इस फिल्‍म में कलाकारों की बात की जाए तो लोइस लेन के रोल में रेचल ब्रोसनाहन और विलेन लेक्स लूथर की भूमिका में निकोलस हॉल्ट हैं। वहीं सर्पोटिंग कास्‍ट की बात करें तो स्काईलर गिसोंडो का रोल जिमी ओल्सन ने निभाया है। सारा सैमपियो ने ईव टेस्चमाकर का रोल निभाया है और मिस्टर टेरिफिक की भूम‍िका में एडी गैथेगी हैं। हॉकगर्ल के रोल में इसाबेला मर्सेड के साथ-साथ इस फिल्म में इंजीनियर का किरदार मारिया गैब्रिएला डी फारिया ने निभाया है।

  • admin

    Related Posts

    ईशान खट्टर की करोड़ों की उड़ान: नया लग्जरी अपार्टमेंट, फीस और कुल संपत्ति पर एक नज़र

    मुंबई एक्टर ईशान खट्टर के सितारे इस वक्त बुलंदियों पर हैं। 'होमबाउंड' जैसी फिल्म से दुनियाभर में डंका बजाने वाले ईशान ने अब एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत…

    एकता कपूर ने किए महाकाल के दर्शन, उज्जैन पहुंचकर साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

    उज्जैन उज्जैन महाकाल के दर्शनों के लिए बडी से बडी हस्तियां पहुंचती ही रहती हैं।  इसी कड़ी में प्रसिद्ध टेलीविजन सीरियल निर्माता और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर आज अपनी टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल