सूर्य का मेष राशि में गोचर 2026,14 अप्रैल से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, पद-प्रतिष्ठा में होगी भारी वृद्धि

 वैदिक ज्योतिष में सूर्य देवता को पिता का ही नहीं, बल्कि आत्मा, आत्मविश्वास, सम्मान, नेतृत्व और अनुशासन का भी प्रतीक माना जाता है. इसलिए जब भी सूर्य अपनी राशि बदलता है, तो उसका असर सभी राशियों के साथ-साथ दुनिया पर भी पड़ता है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, इस समय सूर्य मीन राशि में स्थित है, लेकिन 14 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर यह मेष राशि में प्रवेश करेगा. मेष में सूर्य को उच्च का माना जाता है, यानी इस समय सूर्य अपनी पूरी ताकत में रहता है. यह स्थिति 15 मई 2026 सुबह 6 बजकर 28 मिनट तक रहेगी, इसके बाद सूर्य वृषभ राशि में चला जाएगा.

ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य के इस गोचर से लोगों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ सकता है, फैसले लेने की क्षमता मजबूत हो सकती है और सरकारी कामों में भी लाभ मिल सकता है. हालांकि, इस दौरान गुस्सा, जल्दबाजी में निर्णय लेना और अहंकार भी बढ़ सकता है, इसलिए संभलकर चलना जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को लाभ होगा.

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर काफी असरदार साबित हो सकता है. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप अपने फैसले मजबूती से ले पाएंगे. नौकरी करने वालों को काम के क्षेत्र में पहचान मिल सकती है. तरक्की के मौके भी बनेंगे. पढ़ाई से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. हालांकि, जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. व्यापार में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं. मान-सम्मान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय लाभ देने वाला हो सकता है. इस दौरान लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. जीवन में आराम बढ़ेगा. ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं. विदेश से जुड़े कामों में भी सफलता मिल सकती है. लेकिन सेहत का खास ध्यान रखें, छोटी-छोटी परेशानियां हो सकती हैं.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है. घर-परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा लाभ मिल सकता है. नौकरी में बदलाव या ट्रांसफर के संकेत हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. आपके अंदर नेतृत्व क्षमता भी मजबूत होगी. परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे.

admin

Related Posts

वैशाख 2026,चंद्रमा का 19 बार नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों के लिए बनेगा ‘राजयोग’ जैसा समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 के वैशाख माह की शुरुआत के साथ ही ग्रहों की चाल में बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में 'मन के…

चारधाम यात्रा की तैयार,19 अप्रैल को उखीमठ से रवाना होगी बाबा केदार की पंचमुखी डोली, 22 को होंगे प्रथम दर्शन

उत्तराखंड में स्थित चार धामों में से एक बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने जा रहे हैं. केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा