सनराइजर्स हैदराबाद ने टूर्नामेंट के दूसरे सबसे बड़े स्कोर को हासिल करते हुए पंजाब किंग्स को 8 विकेट से पटखनी दी

नई दिल्ली
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के 27वें मुकाबले में टूर्नामेंट के दूसरे सबसे बड़े स्कोर को हासिल करते हुए पंजाब किंग्स को 8 विकेट से पटखनी दी। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 24 रनों का टारगेट रखा था, जिसे हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। एसआरएच के बल्लेबाजों की ये हैवानियत देख श्रेयस अय्यर भी हैरान नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें हंसी आ रही है कि इतने बड़े स्कोर को हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 2 ओवर रहते हासिल कर लिया। बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद की इस जीत में अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जड़ अहम रोल अदा किया। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 141 रनों की धुआंधार पारी खेली।

श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा, “ईमानदारी से कहूं तो यह एक शानदार स्कोर था। मुझे अभी भी हंसी आ रही है कि उन्होंने (SRH) 2 ओवर रहते इसे हासिल कर लिया। हम कुछ कैच ले सकते थे, लेकिन वह (अभिषेक) भाग्यशाली था। वह असाधारण था। संक्षेप में कहें तो हमने अपनी उम्मीदों के मुताबिक गेंदबाजी नहीं की, हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर जाकर सुधार करना होगा।”

उन्होंने आगे कहा, “ओपनिंग पार्टनरशिप (अभिषेक और हेड के बीच) शानदार थी, उन्होंने हमें बहुत ज्यादा मौके नहीं दिए। ओवर रोटेशन हमारी तरफ से बेहतर हो सकता था। फर्ग्यूसन विकेट दिला सकते हैं, लेकिन ऐसा (चोट लगना) होता रहता है, यह खेल का एक हिस्सा है। ये हमारे लिए आगे बढ़ने के लिए सीखने वाली बातें हैं। हालांकि दूसरे गेंदबाज भी ऐसा ही कर सकते थे।”

पंजाब के कप्तान आगे बोले, “मैंने और वढेरा ने सोचा कि 230 एक अच्छा स्कोर था, लेकिन मुझे लगता है कि ओस ने हमारे लिए (दूसरी पारी के दौरान) मुश्किल बना दिया। जिस तरह से उन्होंने (SRH के सलामी बल्लेबाजों ने) बल्लेबाजी की वह बेहतरीन थी, यह (अभिषेक की पारी) मैंने अब तक देखी गई सबसे अच्छी पारियों में से एक थी।”

  • admin

    Related Posts

    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

    IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने