शर्मीलेपन को दूर करने और अभिनय में निपुण बनने के लिए सनी देओल चले गए थे विदेश

मुंबई,

 बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल ने बताया है कि शर्मीलेपन को दूर करने और अभिनय में निपुण बनने के लिए वह 19 साल की उम्र में भारत छोड़कर विदेश चले गए थे, जहां उन्होंने थिएटर स्कूल से प्रशिक्षण लिया।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ इस हफ्ते सनी देओल के सम्मान में एक खास एपिसोड लेकर आ रहा है! आगामी फिल्म ‘जाट’ की स्टारकास्ट इस शो में शिरकत करेगी, जिसमें सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार मंच की रौनक बढ़ाएंगे। इस खास मौके पर 'आइडल का आशीर्वाद फेस' रागिनी, सनी देओल की डेब्यू फ़िल्म बेताब के मशहूर गाने ‘जब हम जवां होंगे’ की सुरीली प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर देंगी।

सनी देओल ने कहा, "रागिनी ने मुझे उस वक्त वापस पहुंचा दिया जब हमने यह गाना शूट किया था। इस गाने को पूरा करने में हमें कई दिन लगे,क्योंकि मौसम बार-बार बदल रहा था, और हमें सही परिस्थितियों का इंतजार करना पड़ा था। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग किसी पिकनिक से कम नहीं थी, हमने खूब मस्ती की। यह मेरी सबसे पसंदीदा और मजेदार फिल्मों में से एक थी। कोई टेंशन नहीं, कोई ओवरथिंकिंग नहीं।बस फन ही फन! जिस तरह से तुमने यह गाना गाया, मैं सचमुच उस दौर में लौट गया। मुझे यह भी याद आ गया कि इस फिल्म में सोनू निगम जी ने मेरे बचपन का किरदार निभाया था।"
इसके बाद बादशाह ने सनी देओल से पूछा, "आपको कब एहसास हुआ कि आपको फिल्मों में आना है? क्या यह बचपन से ही आपका सपना था?" सनी देओल ने जवाब दिया, "बचपन में मैं इन सबसे काफी दूर था, लेकिन जैसा कहते हैं, यह सब जीन्स में होता है। कहीं न कहीं मेरे अंदर यह जुनून पहले से था। मैं अपने पिता (धर्मेंद्र) के साथ बड़ा हुआ, उनकी हर फिल्म देखी, और बिना सोचे-समझे मैं भी उसी रास्ते पर चल पड़ा। बचपन में हम सिर्फ मस्ती किया करते थे, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे, लेकिन स्कूल खत्म होने के बाद यह तय करना था कि आगे क्या करना है। तभी मैंने फैसला किया कि मुझे एक्टर बनना है। मैं तब लगभग 19-20 साल का था। मैं बहुत शर्मीला था, इसलिए मैंने खुद को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकालने का सोचा। मैंने विदेश जाकर एक थिएटर स्कूल जॉइन किया, जहां कोई मुझे नहीं जानता था। वहीं से मैंने काम करना शुरू किया और धीरे-धीरे मेरा आत्मविश्वास बढ़ने लगा। वहीं से मेरी जर्नी शुरू हुई। फिर मैं भारत लौटा और ‘बेताब’, ‘अर्जुन’, ‘डकैत’ जैसी फिल्मों में काम किया।" इंडियन आइडल 15 का यह खास एपिसोड इस शनिवार और रविवार रात 8:30 बजे सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।

 

  • admin

    Related Posts

    मौनी रॉय ने बिकिनी में 40 की उम्र में दिखाया हॉट लुक, पूल किनारे दिए बोल्ड पोज

    मुंबई  टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बोल्ड लुक से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. मौनी ने अब…

    भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

    मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 3 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी