सुंदर इस बल्लेबाज खिलाफ नहीं चाहते थे गेंदबाजी करना, मुझे उनके खिलाफ गेंदबाजी करने में मजा नहीं आया

नई दिल्ली 
तमिलनाडु में जन्मे ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने आईपीएल के 2017 सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेलते हुए अपनी कुछ यादे साझा की। वह स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली उस टीम में खेले थे जिसमें दिग्गज एमएस धोनी भी शामिल थे।

पिछले कुछ वर्षो में सुंदर को भविष्य का सितारा माना जा रहा है। नए मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में उन्हें ज्यादा खेलने का मौका मिल रहा है। सुंदर टेस्ट टीम में नियमित रूप से खेलते है और अन्य प्रारूपो में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। इंग्लैंड के एक सफल दौरे के बाद सुंदर ने खुलासा किया कि उन्हें 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स  के लिए खेलने वाले गंभीर को गेंदबाजी करने में मजा नही आया।

एक इंटरव्यू में सुंदर ने कहा, 'उनकी जर्सी के पीछे भी नंबर 5 लिखा था मेरी तरह। और जाहिर है कि वह एक बाए हाथ के बल्लेबाज थे, जो बेहद शानदार थे। बस एक चीज जो मुझे पसंद नही आई, वह थी आईपीएल में उनको गेंदबाजी करना। वह मेरे खिलाफ बेहद कामयाब रहे, लेकिन वह एक बेहतरीन इंसान भी है। उन्हें हम सब पर इतना भरोसा था कि हम हर समय लड़ेगे और मैच जीतेगे। सीरीज के अंत में उन्हें खुश देखकर वाकई खुशी हुई।'

अपने पहले आईपीएल सीजन में सुंदर ने 11 मैचो में 23.12 की औसत से 8 विकेट लिए। पहली बार जब सुंदर ने आईपीएल मैच में गंभीर को गेंदबाजी की तो गंभीर ने 46 गेंदो पर 62 रन बनाए। सुंदर ने तीन ओवर में 32 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। हालांकि एक हफ्ते से भी ज़्यादा समय बाद सुंदर ने अपना बदला ले लिया जब उन्होंने केकेआर के कप्तान को 19 गेंदो में 24 रन पर आउट कर दिया था। 

  • admin

    Related Posts

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी