सुमित्रा महाजन के बेटे को लग सकता था 19 लाख रुपए का चूना, अपराध शाखा ने अज्ञात अपराधियों पर केस दर्ज किया

इंदौर
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के कारोबारी बेटे मिलिंद महाजन के नाम से 19 लाख रुपये ठगने की कोशिश की गई। बैंक मैनेजर की सतर्कता से घटना टल गई। अपराध शाखा ने अज्ञात अपराधियों पर केस दर्ज किया है। डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक मिलिंद की उद्योग नगर (मूसाखेड़ी) में मिडवेस्ट ऑटो मोबाइल प्रालि. के नाम से एक कंपनी है। कंपनी के एचआर एडमिन अभिषेक गौरेलाल शर्मा (सिलिकान सिटी) ने धोखाधड़ी की शिकायत की है।

अभिषेक ने बताया कि कंपनी का साजन नगर स्थित एसबीआइ में खाता है। मंगलवार को बैंक मैनेजर रोशन झा ने कॉल कर बताया कि उनके पास अनजान नंबरों से कॉल आ रहे हैं। आरोपी खुद को कंपनी का डायरेक्टर (मिलिंद महाजन) बता रहा है। उसने दो खातों में क्रमश: 9,99,800 और 89,800 रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा है।

बैंक ने रोक दिया ट्रांजेक्शन
मैनेजर ने बताया कि बैंक में कंपनी के नाम से ई-मेल भी आया है। इसमें लेटरहेड अटैच है। उसमें दो खाता नंबर लिखे हैं। एचआर के सूचना देने पर बैंक ने ट्रांजेक्शन रोका। देर रात पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

ठगों ने जुटा ली थी कंपनी की निजी जानकारी
एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक एचआर ने बताया कि 19 अप्रैल को महाजन की कंपनी के सेल्स टीम के सदस्यों के पास बिसलरी कंपनी के नाम से कॉल आया था। उसने दो लोडिंग वाहन खरीदने के संबंध में बात कर वेंडर रजिस्ट्रेशन फार्म मांगा था। उस फार्म में कंपनी का लेटरहेड, बैंक, ई-मेल, खाता और शाखा की जानकारी थी। शक है कि ठग ने वाहन खरीदने के बहाने से कंपनी की निजी जानकारी जुटा ली थी।

  • admin

    Related Posts

    निपनिया रीवा में आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय का भव्य दीक्षांत समारोह उत्सव

    आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय निपनिया रीवा द्वारा आयोजित किया गया दीक्षांत समारोह उत्सव भोपाल  शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय निपनिया रीवा के BAMS बैच 2019 का तथा MD बैच 2022 दीक्षांत समारोह…

    मुख्य सचिव जैन का दृष्टिकोण: यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज और सतत विकास लक्ष्य हेतु भविष्य-उन्मुखी मॉडल

    यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज और सतत विकास लक्ष्य के लिए तैयार करे व्यावहारिक और भविष्योन्मुखी मॉडल : मुख्य सचिव जैन मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के रोडमैप के लिए दो दिवसीय संयुक्त परामर्श…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    GT vs KKR Match Preview: पिच बैटिंग के लिए मुफीद, टॉस बनेगा गेम चेंजर

    • By admin
    • April 17, 2026
    • 1 views
    GT vs KKR Match Preview: पिच बैटिंग के लिए मुफीद, टॉस बनेगा गेम चेंजर

    मुंबई इंडियंस की चौथी हार, पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 17, 2026
    • 1 views
    मुंबई इंडियंस की चौथी हार, पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

    मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 5 views
    मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

    चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

    रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

    जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 5 views
    जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल