नीम करोली बाबा से जुड़ा सुकीर्ति कांडपाल का किस्सा, बोलीं- जिंदगी बदलने वाला हुआ चमत्कार

मुंबई

'दिल मिल गए' में डॉ. रिद्धिमा का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी बटोरने वालीं सुकीर्ति कांडपाल ने नीम करोली बाबा के बारे में बात की है। सुकीर्ति ने टीओआई डायलॉग्स- उत्तराखंड एडिशन में नीम करोली बाबा के साथ अपनी मां के कनेक्शन के बारे में बताया। साथ ही बताया कि कैसे उन्हें स्ट्रेंथ मिली और किस तरह हनुमान चालीसा के पाठ से उनकी जिंदगी बदल गई।

सुकीर्ति कांडपाल ने बताया कि मार्क जुकरबर्ग और स्टीव जॉब्स तो काफी बाद में नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए गए थे, पर उनकी मां तो साक्षात उनसे मिली थीं। सुकीर्ति ने बताया कि वह नीम करोली बाबा को अपने दादा जैसा मानती हैं।

सुकीर्ति कांडपाल ने बताया करियर में क्या हुआ चमत्कार
'प्यार की ये एक कहानी', 'बिग बॉस 8' और 'अनुपमा' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकीं सुकीर्ति कांडपाल उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा सफर दूसरों से बहुत अलग रहा है। मेरे माता-पिता ने इसे मेरे लिए बहुत आसान बना दिया। 13 साल की उम्र में मेरे पिता ने मुझे पढ़ाई के लिए मुंबई भेज दिया। उस समय मैं एक्टिंग से जुड़ा कोई काम नहीं कर रही थी। मुझे बस इतना पता था कि मैं शायद एक एक्ट्रेस ही बनूंगी, और आखिरकार, मेरे पैरेंट्स भी मान गए। मेरे लिए यह जादुई सा था क्योंकि एक दिन मैं एक कैफे में बैठी थी, तभी 'दिल मिल गए' के एक क्रिएटिव ने मुझे देखा।'

नीम करोली बाबा से साक्षात मिली थीं सुकीर्ति की मां, बताया वाकया
सुकीर्ति कांडपाल ने आगे बताया, 'एक्ट्रेस बनना मेरे लिए वाकई जादुई अनुभव था। एक चीज, जिसने इस पूरे सफर में मेरी मदद की, वो है मेरी मां क नीम करोली बाबा से जुड़ाव। आज तक मैं किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं मिली, जिसका नीम करोली बाबा से वास्तविक जीवन में कोई संबंध रहा हो, लेकिन मेरी मां का संबंध जरूर था। वो मेरी मां को 'बेटा' कहते थे, और हमने दादाजी के रूप में उनकी कहानी सुनी है।'

'मां महाराज जी से तब मिलीं, जब कोई उन्हें जानता भी नहीं था'
वह फिर बोलीं, 'मेरी मां ने मुझे बहुत छोटी उम्र में ही हनुमान चालीसा सिखाई थी। जब भी मुझे खुद पर संदेह होता था, यह सोचकर कि मैं यह कर पाऊंगी या नहीं तो उस विश्वास ने मेरी मदद की। आज मैं मार्क जुकरबर्ग और स्टीव जॉब्स जैसे लोगों को वहां जाते देखती हूं, लेकिन मेरी मां उस समय वहां गई थी और महाराज जी से तब मिली थीं, जब उनके बारे में कोई नहीं जानता था। इसलिए मुझे लगता है कि उनका आशीर्वाद मेरे साथ है।'

इन टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं सुकीर्ति कांडपाल
सुकीर्ति कांडपाल के करियर की बात करें, तो उन्होंने 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो', 'कैसा ये इश्क है, अजब सा रिस्क है' और 'काला टीका' जैसे टीवी शोज में भी काम किया है। वह 'दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स' और 'स्टोरी 9 मंथ्स की' में भी नजर आईं। हाल ही वह 'अनुपमा' में श्रुति आहूजा के रोल में नजर आईं।

admin

Related Posts

एटरनिया पर स्केलेटोर का कब्जा, भारत में हिंदी समेत चार भाषाओं में रिलीज होगी ‘Masters of the Universe’

 आने वाला गर्मियों का सीजन और भी जबरदस्त होने वाला है, क्योंकि 'मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' 5 जून, 2026 को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।…

किटू गिडवानी का टीवी इंडस्ट्री पर तीखा प्रहार,’अब सब धंधा बन गया है, सास-बहू के ड्रामे से मुझे नफरत है’

टीवी की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक किटू गिडवानी ने उस समय को याद किया जब टीवी को सिर्फ देखा ही नहीं जाता था, बल्कि उसे महसूस भी किया जाता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट