देश में हुई ‘सुभद्रा योजना’की शुरुआत, लाभार्थी महिलाओं को सुभद्रा डेबिट कार्ड भी जारी किया जाएगा

नई दिल्ली
 हाल ही में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर महिलाओं के लिए 'सुभद्रा योजना'की शुरुआत की। इस योजना के तहत ओडिशा सरकार महिलाओं को हर साल 10,000 रुपये देगी। यह पैसा 21 से 60 साल की महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा। योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सुभद्रा डेबिट कार्ड भी जारी किया जाएगा। आइए जानते हैं कि कौन-कौन इस योजना के लिए पात्र है और इसका लाभ लेने के लिए क्या करना होगा।

सवाल– सुभद्रा योजना क्या है?
जवाब– सुभद्रा योजना ओडिशा सरकार की एक बड़ी पहल है, जिसका मकसद महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।

सवाल– सुभद्रा योजना के तहत लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं?
जवाब- लाभार्थियों को सुभद्रा कार्ड और पांच वर्षों के लिए हर साल आर्थिक सहायता के रूप में 10,000 रुपये मिलते हैं।

सवाल- लाभार्थियों को सुभद्रा योजना के तहत कितनी राशि मिलेगी?
जवाब– योजना की पात्र लाभार्थी महिलाओं को कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। ये रुपये पांच वर्षों में हर साल 10-10 हजार रुपये के तौर पर दिए जाएंगे।

सवाल- खाते में ये रकम कब आएगी?
जवाब- हर साल 5-5 हजार रुपये की दो किस्तों में ये रकम दी जाएगी। पहले 5,000 रुपये राखी पूर्णिमा (रक्षाबंधन) पर और दूसरे 5,000 रुपये अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर।

सवाल– सुभद्रा कार्ड क्या है?
जवाब- सुभद्रा कार्ड एक डेबिट कार्ड है जो सभी लाभार्थियों को प्रदान किया जाएगा, ताकि उन्हें अपने खाते से रुपये निकालने में आसानी हो।

सवाल- क्या किसी अन्य आर्थिक योजना का लाभ ले रही महिलाएं सुभद्रा योजना के लिए योग्य हैं?

जवाब– नहीं, जो महिलाएं अन्य योजनाओं के तहत 1,500 रुपये हर महीने या ज्यादा पा रही हैं, वे इस योजना के लिए अप्लाई नहीं कर सकतीं।

सवाल– सुभद्रा योजना के तहत पुरस्कार कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?
जवाब- यह कार्यक्रम डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए है, जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत या शहरी स्थानीय निकाय में सबसे ज्यादा डिजिटल लेन-देन करने वाली 100 महिलाओं को 500 रुपये का अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।

सवाल- सुभद्रा योजना ओडिशा के किन जिलों में लागू होगी?
जवाब– यह योजना ओडिशा के सभी 30 जिलों में लागू होगी।

सवाल- सुभद्रा योजना के लिए कौन-कौन महिलाएं पात्र हैं?
जवाब– आवेदक महिलाओं को ओडिशा की निवासी होना चाहिए। उम्र 21 वर्ष से ज्यादा और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अलावा आर्थिक स्थिति और रोजगार से संबंधित दूसरी शर्तों को पूरा करना होगा।

सवाल– सुभद्रा योजना के लिए कौन योग्य नहीं है?
जवाब- 21 वर्ष से कम या 60 वर्ष से ज्यादा उम्र वाली महिलाएं इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकतीं। साथ ही वो महिलाएं भी पात्र नहीं हैं, जो निर्धारित सीमाओं से ज्यादा आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं। सार्वजनिक प्रतिनिधि और जिनके पास कुछ संपत्तियां या आय के स्रोत हैं, वे अयोग्य हैं।

सवाल– योजना का लाभ लेने लिए परिवार की इनकम कितनी होनी चाहिए।
जवाब- 2.50 लाख रुपये सालाना से ज्यादा आय वाले परिवारों की महिलाएं योजना के लिए अयोग्य हैं।

सवाल- आवेदन पत्र कहां से प्राप्त कर सकते हैं?
जवाब– आंगनवाड़ी केंद्रों, ब्लॉकों, मो सेबा केंद्रों और सामान्य सेवा केंद्रों से आवेदन पत्र लिए जा सकते हैं।

सवाल– आवेदक अपने आवेदन कहां जमा कर सकते हैं?
जवाब- महिलाएं अपने भरे हुए आवेदन पत्र सामान्य सेवा केंद्रों या मो सेबा केंद्रों पर जमा कर सकती हैं।

सवाल- क्या आवेदन पत्र के लिए कोई शुल्क है?
जवाब– आवेदन पत्र निःशुल्क हैं। साथ ही आवेदकों को इसे जमा करते वक्त भी कोई शुल्क नहीं देना है।

सवाल– योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं?
जवाब– योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://subhadra.odisha.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सवाल- सुभद्रा योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?
जवाब- आवेदकों को आधार कार्ड, आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर और DBT-सक्षम बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज जमा करने होंगे।

सवाल- यदि आवेदक के पास DBT-सक्षम बैंक खाता नहीं है, तो क्या होगा?
जवाब– आवेदक को उसके आधार कार्ड से जुड़ा DBT-सक्षम बैंक खाता खोलने और लिंक करने का अवसर दिया जाएगा।

सवाल– योजना की लाभार्थी महिलाएं ई-केवाईसी प्रक्रिया कैसे पूरी कर सकती हैं?
जवाब- लाभार्थी महिलाएं अपने आधार नंबर का इस्तेमाल कर सुभद्रा पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन पर फेस-ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।

सवाल– योजना के लिए आवेदकों की पात्रता कैसे जांच की जाएगी?
जवाब- पात्रता की जांच सरकारी डेटाबेस के जरिए और अगर जरूरत पड़ी तो फील्ड जांच के माध्यम से की जाएगी।

admin

Related Posts

मालदा हिंसा के मास्टरमाइंड को बागडोगरा एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार, भागने की कोशिश में था

कोलकाता पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में हुई हालिया हिंसा और तनाव के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. बंगाल पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम…

उत्तराखंड में 250 मदरसों को किया जाएगा स्कूल में रूपांतरित, ताले लगवाए गए

देहरादून  उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग किए जाने पर विवाद बढ़ गया है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मदरसों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 0 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा