पुलिस लाइन में दिया गया सब इंस्पेक्टर नाथूराम को गार्ड ऑफ ऑनर

टीकमगढ़
टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने शुक्रवार की सुबह बताया कि टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव पुलिस थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर नाथूराम कोल पदस्थ थे, जो विभागीय काम से टीकमगढ़ से अपनी बाइक से बड़ा गांव जा रहे थे। तभी सागर रोड पर एक ट्रक की टक्कर से वह घायल हो गए थे और उनके साथ एक रक्षा समिति का सिपाही भी था। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार बड़गांव में दिया गया। इसके बाद टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया था, जहां हालात गंभीर होने पर दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान रात्रि में सब इंस्पेक्टर नाथूराम की मौत हो गई। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पर शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम हुआ और पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन टीकमगढ़ लाया गया।

पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सब इंस्पेक्टर नाथूराम को पुलिस लाइन टीकमगढ़ में गार्ड ऑफ होना दिया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ जिला पुलिस बल के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनकी जन्म भूमि के लिए रवाना किया गया।

मैहर में होगा अंतिम संस्कार
टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना बड़ागांव में पदस्थ सब इंस्पेक्टर नाथूराम मैहर के रहने वाले थे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस एंबुलेंस के माध्यम से उनके पार्थिव शरीर को मैहर भेजा गया है जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शहीद का मिलेगा दर्ज
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि मृतक सब इंस्पेक्टर नाथूराम को शहीद का दर्जा दिया जाए क्योंकि नाथूराम विभागीय काम से ऑन ड्यूटी टीकमगढ़ से बड़ा गांव जा रहे थे तभी वह दुर्घटना में घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी झांसी में मौत हो गई

रक्षा समिति के जवान की हालत नाजुक
टीकमगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ने बताया कि सब इंस्पेक्टर के साथ बाइक पर सवार रक्षा समिति के सदस्य जवान रईस वंशकार की हालत भी गंभीर बनी हुई है और पुलिस अधिकारी लगातार उसपर निगरानी रख रहे हैं उन्होंने बताया कि उसका इलाज झांसी में चल रहा है और पुलिस अधिकारी लगातार उनके परिवार और डॉक्टर के संपर्क में है

 

  • admin

    Related Posts

    गुणवत्‍तापूर्ण विद्युत उपलब्‍धता पर जताया संतोष

    भोपाल जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जायका) के अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतिनिधि मंडल ने इंदौर में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की जायका-2 वित्‍त पोषित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जायका जापान…

    स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जीवन संस्कृति, सनातन परंपरा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जीवन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

    ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

    रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

    प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

    विनीसियस के दम पर रियल मैड्रिड अंतिम-16 में, बेनफिका को दी करारी शिकस्त

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    विनीसियस के दम पर रियल मैड्रिड अंतिम-16 में, बेनफिका को दी करारी शिकस्त

    Paris Saint-Germain ने दिखाई ताकत, AS Monaco को हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    Paris Saint-Germain ने दिखाई ताकत, AS Monaco को हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का