नर्मदापुरम के विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्य-प्रणाली को समझा

सुशासन दिवस पर हुआ आयोजन

भोपाल 
शासकीय विधि महाविद्यालय नर्मदापुरम के विद्यार्थियों ने बुधवार को भोपाल में संसदीय विद्यापीठ में संसदीय पद्धति एवं प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सुशासन दिवस पर विधानसभा पहुँच कर संसदीय कार्य-प्रणाली एवं प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म-दिवस 25 दिसम्बर को सार्वजनिक अवकाश होने के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सभी शासकीय कार्यालयों में सुशासन दिवस मनाया जाता है।

इसी क्रम में शासकीय विधि महाविद्यालय नर्मदापुरम के विद्यार्थियों ने विधानसभा का दौरा किया। संसदीय विद्यापीठ के संचालक श्री राजेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति सजग रहने की समझाइश दी। महिला बाल विकास के अधिकारी श्री अमिताभ अवस्थी, संसदीय विद्यापीठ के अधिकारी श्री एम.के. राजोरिया ने संसदीय प्रक्रियाओं की जानकारी दी। विषय-विशेषज्ञ के रूप में मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय के सेवानिवृत्त उप सचिव श्री के.एल. दलवानी ने विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्य-प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष पं. कुंजीलाल दुबे के नाम पर भोपाल में संसदीय विद्यापीठ का गठन किया गया है। पीठ के माध्यम से विद्यार्थियों को संसदीय पद्धति एवं प्रक्रिया की जानकारी दी जाती है। पीठ में वर्षभर शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के लिये नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

 

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी की दो ताप विद्युत यूनिट ने विद्युत उत्पादन करने का नया रिकार्ड बनाया

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी की दो ताप विद्युत यूनिट ने शुक्रवार को बिना रूके लगातार विद्युत उत्पादन करने का नया रिकार्ड बनाया। अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई (ATPS)की 210…

खुद को IAS बताकर मंत्रालय पहुंचा युवक, पूछताछ में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा

भोपाल मंत्रालय में शुक्रवार को एक व्यक्ति स्वयं को 2019 बैच का अधिकारी बताकर पहुंच गया। योगेंद्र सिंह चौहान नाम का यह व्यक्ति मूल रूप से इंदौर का रहने वाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा