नवरात्र व्रत रख छात्राएं पहुंचीं देर से, शिक्षक की सजा पर बजरंग दल का हंगामा

हाथरस 
यूपी के हाथरस में सासनी ब्लाक के संविलियन विद्यालय समामई में छात्राओं ने नवरात्र व्रत व पूजा करने में देरी से स्कूल पहुंचने पर शिक्षक द्वारा मुर्गा बनाए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने स्कूल में हंगामा काटा और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बच्चों का वीडियो वायरल होने पर कोतवाली सासनी पुलिस भी स्कूल पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं, बीएसए ने प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी सासनी को सौंपी है।

सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव समामई स्थित कंपोजिट विद्यालय की कुछ छात्राओं ने मंगलवार को आरोप लगाया कि शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने छात्राओं को क्लास रूम में मुर्गा बना दिया। वायरल वीडियो में छात्राओं का कहना था कि देरी से आने पर उनको मुर्गा बनाने के साथ डंडे भी लगाए गए। वीडियो में छात्रा का कहना है कि उन्होंने शिक्षक को व्रत के बारे में जानकारी नहीं दी। वहीं, घटना की जानकारी पर स्कूल पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। विद्यालय परिसर में जय श्री राम के नारे लगाए। विद्यालय में मौजूद अध्यापक से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इधर, हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। बजरंग दल का कहना है कि बुधवार को बीएसए से मिलकर शिकायत की जाएगी। मौके पर तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस भी पहुंच गई थी।

दूसरी ओर शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि जो बच्चे आरोप लगा रहे हैं वो नियमित स्कूल नहीं आते और स्कूल का काम भी पूरा नहीं करते। जबकि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को समय समय पर सम्मानित किया जाता है। मुर्गा बनाने व पूजा न करने के जो आरोप लगाए गए हैं वो पूरी तरह निराधार हैं।

हाथरस बीएसए स्वाती भारती ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय समामई का प्रकरण संज्ञान में आया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच किए जाने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी सासनी को दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया किसूचना मिलने पर पुलिस स्कूल पहुंची थी। फिलहाल किसी बच्चे के परिजनों ने कोई शिकायत नही की है। इंस्पेक्टर खुद वहाँ पहुँचे थे। अगर कोई शिकायत आती है तो जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

बजरंग दल विभाग संयोजक हर्षित गौड़ ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने सूचना दी थी कि स्कूल में व्रत रखने पर बच्चियों को मुर्गा बनाया गया है। इसलिए पदाधिकारियो के साथ विद्यालय पहुंचा था। वहां बच्चियों ने मुर्गा बनाने के बारे में बताया है। शिक्षक अभद्र टिप्पणी करता है।

 

admin

Related Posts

‘डर से भरोसे तक का सफर’: विधान परिषद में सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा…

रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन गया है उत्तर प्रदेश: योगी

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सीएम योगी ने प्रस्तुत की प्रदेश की तेज आर्थिक प्रगति की तस्वीर सीएम योगी बोले, जनता जनार्द़न पर कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं, चोरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 3 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम