कानून का सख्त संदेश: कोटा में हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा के आलीशान मकान पर बुलडोजर एक्शन

कोटा
कोटा के नामी हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा के घर आज बुलडोजर आ धमका। प्रशासन ने पहले ही उसके मकान को अवैध बताकर कुछ रोज पहले घर गिराने वाली नोटिस चिपका दी थी। आदिल का यह अवैध घर 225 गज में बना है जिसे अब गिराया जा रहा है। मौके पर भारपी पुलिस बल भी मौजूद रहा। हाल ही में अपने अपराध से खौफ पैदा करे चुके आदिल को पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ा था। इस कार्रवाई में उसके साथी भी चोटिल हुए थे।
 
कौन है आदिल मिर्जा?
आदिल मिर्जा का यह घर कोटा के अमृतखेड़ी गांव में बना है। आलीशान घर पहले से अवैध घोषित है और बावड़ी श्रेणी की जमीन पर बना है। आदिल मिर्जा अपराध जगत में एक कुख्यात नाम है। इसके खिलाफ कुल 34 मामले दर्ज हैं। आदिल मूल रूप से सांगोद का निवासी है। नाबालिग होते ही अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले आदिल पर जानलेवा हमला करने, पुलिस पर फायरिंग, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, महामारी अधिनियम, दंगा, डकैती, चोरी, धार्मिक भावनाएं भड़काना और राज कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। सांगोद थाने में दर्ज इन मामलों के अलावा आदिल के खिलाफ मोडक, कनवास, नयापुरा और कैथूनीपोल थानों में भी केस दर्ज हैं।

पहले ही बता दिया था होगी बुलडोजर वाली कार्रवाई
आदिल और उसके तीन दोस्तों को बीते दिनों गिरफ्तार करने के बाद इस नामी हिस्ट्रीशीटर के संपत्तियों की जांच की गई जिसमें उसके इस अवैध मकान की बात सामने आई थी। सांगोद में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा सांगोद तहसीलदार जतिन दिनकर के अनुसार, अमृत खेड़ी गांव की एक जमीन, जो सरकारी रिकॉर्ड में 'बावड़ी' के नाम पर दर्ज है और नगर पालिका की संपत्ति है, उस पर अवैध रूप से मकान बनाया गया है।

पुलिस और प्रशासन ने इस आलीशान घर पर नोटिस चिपका दिया था। आदिल को 3 दिन की मोहलत दी गई है कि वह खुद अपना अतिक्रमण हटा ले। अगर तय समय (नोटिस की मियाद) तक कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर देगा। पुलिस की जांच जारी थानाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अपराधी आदिल मिर्जा की सभी संपत्तियों की गहराई से जांच की जा रही है। इसी जांच के दौरान पता चला कि उसने सरकारी जमीन कब्जाकर अपना घर खड़ा किया है, जिस पर अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी की गई है।

 

admin

Related Posts

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट से पहले बड़ा अपडेट, जानिए पिछले साल कैसा रहा प्रदर्शन

  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी और खुशखबरी वाली खबर आ रही है। बोर्ड ने कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम—आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस—का रिजल्ट…

31 मार्च तक प्रदेश में सक्रिय रहेगा बारिश का सिस्टम और उसके बाद फिर बढ़ेगा तापमान

राजस्थान राजस्थान में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, जब श्रीगंगानगर में हल्की बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम