गैर इरादतन हत्या में कड़ी सजा: 10 साल की जेल और 11-11 हजार रुपये जुर्माना

अलीगढ़
आठ वर्ष पूर्व मारपीट के दौरान सिर में गंभीर चोट आने से हुई बुजुर्ग की मृत्यु में तीन दोषियों को 10-10 वर्ष की सजा सुनाई गई है। अपर सत्र व जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव की अदालत में तीनों को 11-11 हजार रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया है। जेल में बिताए गए समय को सजा की अवधि में समायोजित करने का भी आदेश दिया है। एक आरोपित किशोर का मामला जुवेनाइल कोर्ट में संचालित है।

अभियोजन अधिकारी केएम जौहरी के अनुसार जवां के गांव सुनाना निवासी प्रेम प्रकाश ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि 19 मई 2017 की सुबह गांव के ही सोरन, मलखान, रोहित व एक आरोपित के नाबालिग बेटे ने उनके व उनके पिता रोशनलाल से मारपीट की। लाठी-डंडे व ईंट से हमला किया, जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। रोशन लाल की रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में शाम को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

पुलिस ने शुरू में मारपीट में मुकदमा पंजीकृत किया था। बाद में गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में एक आरोपित बाल अपचारी होने की वजह से उसकी पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड में विचरण के लिए भेजी गई। एक नवंबर 2017 को तीन अन्य आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर फैसला सुनाया है।

admin

Related Posts

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि का किया वितरण

मुख्यमंत्री ने मंच से प्रदान किए चेक लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थी परिवारों को क्षतिपूर्ति…

अलीगढ़ में अनोखी घटना: शादी में नाचने बुलाई डांसर संग दूल्हा हुआ फरार

अलीगढ़  अलीगढ़ के सराय इंतजाम अली इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर एक शादी में डांस करने आई सोनी उर्फ शबनम नाम की युवती लड़की के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सुपर 8 के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीता, चुनी गेंदबाजी, 2 बदलाव भी किए

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
सुपर 8 के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीता, चुनी गेंदबाजी, 2 बदलाव भी किए

विकेट की धुंध में भारत का ताबूत खोलते सितारे: बुमराह, हार्दिक और अर्शदीप ने रच दी नई मिसाल

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
विकेट की धुंध में भारत का ताबूत खोलते सितारे: बुमराह, हार्दिक और अर्शदीप ने रच दी नई मिसाल

शूटरों को मिली राहत: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 1000 रायफलें देने का आदेश दिया

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 3 views
शूटरों को मिली राहत: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 1000 रायफलें देने का आदेश दिया

45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री

सेमीफाइनल तक का रास्ता: भारत को कितने मुकाबले जीतने होंगे, और कौन सी टीम है सबसे खतरनाक

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल तक का रास्ता: भारत को कितने मुकाबले जीतने होंगे, और कौन सी टीम है सबसे खतरनाक

अभिषेक को वर्ल्ड कप से बाहर कर सकते हैं, कप्तान सूर्या ने सुपर-8 से पहले बताया टीम का गेम प्लान

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
अभिषेक को वर्ल्ड कप से बाहर कर सकते हैं, कप्तान सूर्या ने सुपर-8 से पहले बताया टीम का गेम प्लान