समाधान योजना के क्रियान्वयन में कोताही पर होगी सख्त कार्यवाई, ऊर्जा मंत्री तोमर ने की समीक्षा

भोपाल
समाधान योजना के क्रियान्वयन में कोताही पर सख्त कार्यवाई की जाएगी। अभी तक योजना में अपेक्षित प्रगति परिलक्षित नहीं हो रही है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात मंगलवार को विभागीय योजना की समीक्षा के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि इस योजना की सफलता में कम्पनी का भविष्य भी निहित है।

मंत्री श्री तोमर ने कहा कि कितना बिजली बिल बकाया है, कितना वसूली योग्य है और कितना वसूली योग्य नहीं है, इसकी पूरी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि बड़े डिफॉल्टरों के विरूद्ध पहले कार्यवाई करें।

समाधान योजना में अभी तक जमा हुए 613 करोड़ 26 लाख रूपये

समाधान योजना में अभी तक 613 करोड़ 26 लाख रूपये उपभोक्तओं द्वारा जमा कराएं जा चुके है। इन उपभोक्ताओं के 271 करोड़ रूपये के सरचार्ज माफ किये गए है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के अंतर्गत 115 करोड़ 58 लाख, मध्य क्षेत्र में 395 करोड़ 96 लाख और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी में 101 करोड़ 72 लाख रूपये जमा हुए हैं।

मंत्री श्री तोमर ने आरडीएसएस के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। बिजली अवरूद्ध होने की जानकारी उपभोक्ताओं को कारण सहित दें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को उनके घरों में विद्युत उपयोग की क्षमता के अनुसार लोड स्वीकृत कराने के लिये समझाइश दें। बैठक में सचिव ऊर्जा श्री विशेष गढ़पाले एवं तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों के चीफ इंजीनियर उपस्थित थे।

 

  • admin

    Related Posts

    प्रदेश के सभी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में मनाया जाएगा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा

    भोपाल.  प्रदेश के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का…

    नारी सशक्तिकरण के लिये संसद की बैठक होगी ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी 16 अप्रैल को संसद में ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश की सबसे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 2 views
    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

    मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 1 views
    मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की