कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दस लोगों के ऊपर कड़ा ऐक्शन लिया, डॉक्टर से लेकर हाउस स्टाफ और इंटर्न्स तक शामिल

कोलकाता
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दस लोगों के ऊपर कड़ा ऐक्शन लिया। इसमें डॉक्टर से लेकर हाउस स्टाफ और इंटर्न्स तक शामिल हैं। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने दूसरों को परीक्षा में फेल होने या उन्हें हॉस्टल से बाहर निकालने की धमकी देते थे। इसके अलावा अन्य जूनियर को एक विशेष राजनीतिक दल में शामिल होने के लिए मजबूर करने, यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार, धन की जबरन वसूली, छात्रों के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज करने और शारीरिक हिंसा के आरोप हैं। निकाले गए लोगों में आशीष पांडेय नाम का शख्स भी है जो पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का करीबी है। संदीप घोष को भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।

मेडिकल कॉलेज ने शनिवार को एक स्पेशल काउंसिल मीटिंग की। यह मीटिंग उस रिपोर्ट के बाद हुई, जिसमें छात्रों को दोषी पाया गया था। इसके बाद इन सभी को अगली नोटिस तक निष्कासित करने का फैसला किया गया। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जिनके खिलाफ महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के पर्याप्त सबूत पाए गए थे, उन्हें आंतरिक शिकायत समिति को भेज दिया गया है। इनमें डॉक्टर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स शामिल हैं। यह लोग छात्रों को यूनिवर्सिटी को एग्जाम में फेल होने की धमकी देते थे। हॉस्टल से बाहर निकालने आदि की धमकी देते थे।

गौरतलब है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के बाद, जूनियर डॉक्टरों के एक वर्ग ने ऐसी शिकायतें की थीं। इसमें कहा गया था कि कैंपस में धमकी देने का कल्चर है। इसके बाद 10 सितंबर को अधिकारियों ने 51 डॉक्टरों, हाउस स्टाफ और इंटर्न्स को नोटिस सौंपी थी। इन्हें जांच कमेटी के सामने भी बुलाया गया था। जांच कमेटी द्वारा सुनवाई और जांच के बाद कॉलेज प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी गई।

admin

Related Posts

ट्रंप का विवादित बयान: मैक्रों की पत्नी संग बुरा बर्ताव करती हैं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति का उड़ाया मजाक

वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक उड़ाया है। एक लंच के दौरान ट्रंप ने कहा, "मैंने फ्रांस के मैक्रों को फोन किया, जिनकी पत्नी…

राजनाथ सिंह का कड़ा रुख, कहा- अबकी बार कार्रवाई होगी अभूतपूर्व और निर्णायक

तिरुवनंतपुरम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी भी दुस्साहस के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि अगर वह भारत के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम