लापरवाही पर सख्ती: बदायूं में 179 सेवाएं खत्म, 663 का भुगतान रुका

बदायूं

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा पोषाहार वितरण में की जा रही लापरवाही के मामले में सख्त रुख अपनाया गया है। फरवरी माह समाप्त होने को है और अब तक 30 प्रतिशत पोषाहार का वितरण नहीं किया जा सका है। समीक्षा के दौरान लापरवाही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चिन्हित किया गया। इसमें 179 कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है, जबकि 663 कार्यकर्ताओं का मानदेय रोक दिया गया है।

जिले में 2940 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर 1,77,950 गर्भवती/धात्री महिलाओं व 0-6 वर्ष के बच्चों को पोषाहार उपलब्ध कराया जा रहा है। इन्हें नैफेड से प्राप्त दलिया, दाल और खाद्य तेल प्रतिमाह वितरण चेहरा प्रमाणीकरण व्यवस्था के माध्यम से किया जाता है। इसके अतिरिक्त फोर्टिफाइड चावल कोटेदारों के जरिए उपलब्ध कराया जाता है।

बदायूं: पोषाहार वितरण में सबसे कम प्रगति वाले विकासखंड

विकासखंड (Block)

प्रगति प्रतिशत (Progress %)

स्थिति (Status)

जगत

46%

सबसे खराब प्रदर्शन

उसावां

57%

औसत से कम

बिसौली

59%

औसत से कम

जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि फरवरी माह में चेहरा प्रमाणीकरण व्यवस्था के तहत अब तक केवल 67 प्रतिशत पोषाहार का वितरण हो सका है, जबकि माह समाप्त होने में दो दिन शेष हैं। इससे साफ है कि लगभग 30 प्रतिशत से अधिक पोषाहार अभी भी केंद्रों पर अवितरित पड़ा है, जिसे निर्धारित समय में वितरित किया जाना है।

उन्होंने बताया कि जब इसकी समीक्षा की गई तो कम वितरण करने वाली कुल 179 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नाम सामने आए। इनके विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इन कार्यकर्ताओं के द्वारा पोषाहार वितरण शून्य से 10 प्रतिशत के बीच पाया गया है।

बताया कि सेवा समाप्ति नोटिस जिन कार्यकत्रियों को जारी किए गए हैं उनमें प्रमुख रूप से दातागंज के बिहारीपुर गांव की सीमा, जगत के गांव खुनक की कमलेश, कादरचौक के गांव लालूपुर नगरिया की आरती कुमार, सहसवान के गांव सेमरा बनवीरपुर की प्राना देवी, अंबियापुर के गांव सबदलपुर की परवीन शामिल हैं।

इसके अलावा पोषाहार कम वितरण करने वाली कुल 663 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोकने का नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया दो दिन में पोषाहार न वितरण होने पर पोषाहार के मूल्य के बराबर धनराशि की वसूली की जाएगी।

admin

Related Posts

जापान में दिखी भारतीय संस्कारों की छाप, बच्चे ने योगी से लिया आशीर्वाद और सुनाए श्लोक

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर जापान गए हैं। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री नंद गोपाल नंदी सहित अन्य अधिकारी भी गए हैं। इस दौरान सीएम…

फतेहपुर में बाइक हादसा: चार भाइयों में से तीन की मौत, एक घायल

 फतेहपुर  यूपी के फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. ऐरायां मशायक गांव के पास स्थित एक कोल्ड स्टोर के समीप दो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

विनीसियस के दम पर रियल मैड्रिड अंतिम-16 में, बेनफिका को दी करारी शिकस्त

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
विनीसियस के दम पर रियल मैड्रिड अंतिम-16 में, बेनफिका को दी करारी शिकस्त

Paris Saint-Germain ने दिखाई ताकत, AS Monaco को हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
Paris Saint-Germain ने दिखाई ताकत, AS Monaco को हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का

हार के बाद भावुक हुए कुमार संगाकारा, बोले– ‘टीम के बाहर होते ही सब बदल जाता है’

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
हार के बाद भावुक हुए कुमार संगाकारा, बोले– ‘टीम के बाहर होते ही सब बदल जाता है’