अमेरिका में पुतिन की सुरक्षा का अजीब पहलू: बॉडीगार्ड क्यों साथ लाए ह्यूमन वेस्ट वाला सूटकेस?

न्यूयॉर्क

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खराब स्वास्थ्य को लेकर खबरें कई बार सामने आई हैं। अलास्का में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए पहुंचे व्लादिमीर पुतिन के बॉडी गार्ड एक 'पूप सूटकेस' लेकर भी पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक पुतिन के बॉडीगार्ड उनका मल भी अमेरिका में नहीं छोड़ना चाहते थे। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पुतिन नहीं चाहते हैं कि उनकी कथित बीमारियों के बारे में किसी को पता चले। इसी वजह से उनका मल अपशिष्ट किसी और देश में नहीं छोड़ा जा सकता था।

जब भी रूसी राष्ट्रपति विदेश दौरे पर होते हैं तो उनके बॉडी गार्ड के पास पूप सूटकेस होता है। बॉडी गार्ड उनके वेस्ट को वापस रूस ले जाते हैं। 2007 के बाद पहली बार था जब किसी रूसी राष्ट्रपति ने अमेरिका का दौरान किया था। ऐसे में उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चारों ओर उनके बॉडीगार्ड्स तैनात थे। इसके अलावा खुफिया एजेंसियां लंबे समय से उनकी यात्रा की तैयारियों में जुटी थीं।

इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट रेजिस जेंट और मिखाइल रूबिन का हवाला देते हुए पैरिस मैच और एक्सप्रेस यूएस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि रूसी राष्ट्रपति की फेडरल प्रोटेक्शन सर्विस (FPS) उनके ह्यूमन वेस्ट को इकट्ठा कर लेती हैं। इसे एक स्पेशल बैग में रखा जाता है और वापस रूस भेज दिया जाता है।

साल 2017 में राष्ट्रपति पुतिन ने फ्रांस का दौरा किया था। उस दौरान भी इस तरह की रिपोर्ट छपी थी। पुतिन को डर रहता है कि विदेशी ताकतें उनके वेस्ट सैंपल से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल कर सकती हैं। विएना दौरे के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने पोर्टेबल टॉइलेट का इस्तेमाल किया था। बताया गया कि साल 1999 में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद से ही राष्ट्रपति पुतिन के लिए यह प्रोटोकॉल तैयार कर दिया गया था।

बीते साल नवंबर में कजाखस्तान के अस्ताना में राष्ट्रपति पुतिन अपने पैर झटकते नजर आए थे। इसके अलावा कई बार ऐसी खबरें भी सामने आईं जिसमें उनको खून की उल्टियां होने की बात कही गई थी। एक्सप्रेस यूएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें पर्किंसन जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारी हो सकती है। साल 2023 में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेग्जेंडर लुकाशेंको से चर्चा के दौरान भी उन्हें झटका आया था। हालांकि क्रेमलिन ने उनकी बीमारियों के दावों को सिरे से खारिज किया है।

admin

Related Posts

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026: LOC भरना शुरू, जानिए कौन है पात्र और क्या हैं नियम

नई दिल्ली सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की दूसरी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…

PM Narendra Modi से Eknath Shinde की मुलाकात, मिडिल ईस्ट संकट पर हुई खास बातचीत

नई दिल्ली शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ईरान-इजरायल युद्ध, घरेलू हालात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी