एमपी में आंधी बारिश का कहर, बेरछा और पीर अमरूद स्टेशनों के बीच आंधी में रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा पेड़ गिरा

उज्जैन 
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में तेज आंधी और तूफान ने लगातार दूसरे दिन ट्रेन संचालन को रोक दिया। शनिवार दोपहर बेरछा और पीर अमरूद स्टेशनों के बीच आंधी में रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा पेड़ गिर गया जिसके कारण भोपाल से दाहोद जा रही ट्रेन नंबर 19340 को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण भोपाल-दाहोद ट्रेन करीब एक घंटे से ज्यादा वक्त तक ट्रैक पर ही खड़ी रही।
 
लगातार दूसरे दिन रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़
शनिवार को उज्जैन जिले में एक बार फिर तेज आंधी तूफान ने जनजीवन पर असर डाला है। बेरछा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर तेज आंधी के कारण एक बड़ा पेड़ गिर गया जिसके कारण भोपाल से दाहोद जा रही ट्रेन एक घंटे से भी ज्यादा वक्त के लिए खड़ी रही। रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आरा मशीन से पेड़ को काटकर अलग किया और विद्युत लाइन की मरम्मत कर रेल संचालक शुरू कराया। रतलाम रेल मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि बड़नगर और फतेहाबाद स्टेशन के बीच ट्रैक बाधित हुआ था। हमारी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक और लाइन को दुरुस्त कर दिया, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

शुक्रवार को बड़नगर-इंदौर ट्रैक पर गिरा था पेड़
बता दें कि शुक्रवार को भी बड़नगर क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के चलते रेलवे ट्रैक बाधित हुआ था। बड़नगर-इंदौर ट्रैक पर पेड़ गिरने से महू जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को करीब एक घंटे रोका गया था। तेज हवाओं से कई घरों की टिन की छतें उड़ गईं और गोदामों के शेड बिखर गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग तेज तूफान से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आए।

admin

Related Posts

वित्तीय वर्ष 2025-26 में एमपी ट्रांसको की ट्रांसफार्मेशन क्षमता में हुई उल्लेखनीय वृद्धि : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने अपनी स्थापित ट्रांसफार्मेशन क्षमता में वृद्धि कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि…

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सूरज कुण्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने की चली मुहिम

भोपाल जल संरक्षण व संवर्धन के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं को संरक्षित करने एवं संवारने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट