राजधानी भोपाल समेत 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इस दिन मानसून की होगी एंट्री; IMD ने बताई तारीख

भोपाल

 मध्य प्रदेश में इन दिनों प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। बीते दिन भी कई जिलों में तेज हवाओं संग बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी एमपी में बारिश की संभावना जताई है। आज प्रदेश के 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। एमपी में 31 मई तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया गया है। साथ ही इस बार बारिश भी ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

MP में कब आएगा मानसून

इस बार केरल में मानसून ने समय से पहले एंट्री ली है। मध्य प्रदेश में भी मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने 10 जून तक एमपी में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। सामान्य तौर पर यह 16 जून तक प्रदेश में प्रवेश करता है। इस साल एमपी में 106 प्रतिशत बारिश होने का भी अनुमान है।

दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार इस समय मध्यप्रदेश के आसपास दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। इसके अलावाएक ट्रफ प्रदेश से होकर छत्तीसगढ़ की ओर जा रही है। इस वजह से एमपी में आंधी-बारिश का वाला है। फिलहाल प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने वाले हैं। अगले चार दिन यानी 31 मई तक बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।

2009 के बाद केरल में आगमन से काफी पहले पहुंचा मानसून

गौरतलब है मौसम विभाग ने मानसून को लेकर जारी अपडेट में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंच गया है. सामान्यतया देश में मानसून पहली जून को दस्तक देता है. यह पहली बार है जब साल 2009 के बाद केरल में मानसून का आगमन समय से काफी पहले हुआ है.

भोपाल में तेज आंधी के साथ बारिश प्रदेश के कई शहरों में मंगलवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी हुई। भोपाल में बारिश से पहले तेज गर्मी और उमस वाला मौसम रहा। इस वजह से पारा 40.2 डिग्री पहुंच गया। ग्वालियर में भी 40.1 डिग्री रहा। इंदौर में 35.6 डिग्री, उज्जेन में 37.7 डिग्री और जबलपुर में 38.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को टीकमगढ़ में 41.5 डिग्री, नौगांव में 41.4 डिग्री, सागर में 41.2 डिग्री, गुना-दमोह में 40.8 डिग्री और शिवपुरी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। छिंदवाड़ा में सबसे कम 34 डिग्री दर्ज किया गया। धार-सिवनी में 34.8 डिग्री, बैतूल में 34.5 डिग्री और पचमढ़ी में 34.2 डिग्री रहा।

2024 में पृथ्वीपुर में 48.7 डिग्री पहुंचा था पारा वर्ष 2024 में नौतपा के तीसरे दिन यानी, 27 मई को गर्मी की बात करें तो पारा 48.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। निवाड़ी के पृथ्वीपुर में इतना तापमान था। वहीं, 39 शहरों में पारा 40 डिग्री से अधिक था। दतिया, गुना, खजुराहो, आंवरी और दमोह में 47 डिग्री या इससे अधिक रहा था। वहीं, राजगढ़, सागर, सीहोर, ग्वालियर, शिवपुरी, शाजापुर, नौगांव, पांढुर्णा, खंडवा, कन्नौद देवास, भोपाल, खरगोन, कल्याणपुर शहडोल, सतना, रायसेन, जबलपुर, मंडला, उमरिया, रीवा, नीमच, उज्जैन, नरसिंहपुर, मलाजखंड, छिंदवाड़ा, रतलाम, सीधी, बड़वानी, सिवनी, धार, बैतूल, इंदौर, सिंगरौली, नर्मदापुरम में पारा 40.2 से 46.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

admin

Related Posts

₹10 के पान मसाले का महंगा खुलासा, शाहरुख और अन्य स्टार्स कोर्ट में तलब, कानूनी मुसीबत बढ़ी

गुना  क्या 10 रुपए के गुटखे में 4 लाख रुपए किलो वाला असली केसर होना मुमकिन है? इसी सवाल ने अब बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार्स को कानूनी कटघरे में खड़ा…

उज्जैन बायपास रेलवे लाइन को स्वीकृति, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेल मंत्री को कहा धन्यवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन बायपास रेलवे लाइन परियोजना की स्वीकृति के लिए रेल मंत्री  वैष्णव का माना आभार नईखेरी-चिंतामन गणेश को जोड़ने वाली 8.60 किमी लंबी बायपास रेलवे लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख